हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने की कुरुक्षेत्र में इंडस्ट्रियल जॉन बनाने की मांग।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिलेगा, उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री से करेगा मांग।
कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक निजी होटल में कुरुक्षेत्र चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंघल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुरुक्षेत्र में इंडस्ट्रियल जॉन बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में निर्णय हुआ कि इस मांग को लेकर हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही कुरुक्षेत्र के उपायुक्त से मिलेगा तथा उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उद्योगमंत्री से इंडस्ट्रियल जॉन बनाने की मांग करेगा। बैठक में उद्योगपतियों एवं व्यवसाय को बिजली बोर्ड की समस्या, गत्ता फैक्ट्री की समस्या तथा अन्य समस्याओं को लेकर भी विस्तार से भी चर्चा की गई। बैठक में जहां नए बने सदस्यों का स्वागत किया गया। वहीं हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की कुरुक्षेत्र इकाई के अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में हुई अन्य बैठकों की जानकारी पूरे सदन को दी गई। अंत में कुरुक्षेत्र चैप्टर के महासचिव डा. नरेंद्र पाल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में कृपाल सैनी, मोहित शर्मा, रोशन लाल गर्ग, सुखबीर सिंह, मंगत राम, धर्मपाल, सत्य प्रकाश, बलदेव राज सैनी, सुदर्शन अग्रवाल, कुलवंत सिंह सैनी, राजेश सिंगला, ईश्वर सिंघल, मंगेश्वर कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र ढींगरा, सुनील कुमार, विशाल गोयल, अश्वनी जैन, रविंद्र अग्रवाल, अवतार सिंह इत्यादि मौजूद थे।
हरियाणा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी।