हरियाणा: अमेरिका में अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य

अमेरिका में अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नरेंद्र जोशी के पूज्य पिता जी लक्ष्मी चंद जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त।

कुरुक्षेत्र, 15 नवम्बर : करीब तीन दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से अमेरिका में जा कर विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज प्रमुख नरेंद्र जोशी के पिता पूज्य लक्ष्मी चंद जोशी का गत दिवस कुरुक्षेत्र में आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य व मीडिया कोर्डीनेटर जगमोहन आनन्द अप्रवासी भारतीय व्यवसायी एवं वाशिंगटन डीसी में पंजाब केसरी के विशेष संवाददाता नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र सेक्टर 5 स्थित आवास पर मिले। उन्होंने जोशी के पिता लख्मीचंद के निधन पर शोक प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि जोशी अमेरिका में जाने से पहले भी कुरुक्षेत्र में पत्रकार थे। अमित आर्य ने कहा कि पिता का साया एक पेड़ की तरह होता है। जिसकी छांव में पूरा परिवार रहता है। जोशी उनके पुराने मित्र हैं। जिनकी बदौलत प्रदेश सरकार ने प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया था। सीएम मनोहर लाल खट्टर व सभी अधिकारी जोशी परिवार के इस दुःख में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जल्द ही सीएम खुद परिजनों को भी मिलने आयेंगे। इस मौके पर खेल मंत्री के मीडिया एडवाइजर विकास राणा, हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष केबी पंडित, जिला जनसम्पर्क अधिकारी नरेंद्र सिंह, डा. श्याम सुंदर जोशी, करनाल जिला अध्यक्ष संदीप साहिल, प्रेस एसोसिएशन के प्रधान सुरेश राणा, पत्रकार हरकेश राणा, पत्रकार मंजीत सिंह, पत्रकार जसविंदर राज, गुलशन मेहरा, राजकुमार मदान बिल्ला, राजू, रोहित इत्यादि भी मौजूद थे। इससे पहले भी जोशी के पिता निधन पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब केसरी समूह के संयुक्त सम्पादक अविनाश चोपड़ा, पूर्व मंत्री मुनी लाल रंगा, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, जजपा नेता बृज शर्मा एवं विधायक सुभाष सुधा इत्यादि शोक संदेश भेज चुके हैं। किंग एयरवेज के निदेशक डा. संदीप कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा, इनैलो के प्रदेश सचिव सोनू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डी. डी., उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री अभिषेक, मुंबई से फिल्म कलाकार मयूर, वीरेंद्र्र कमांडो, चिड़िया घर अभिनेता विशाल ढींगरा, देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, जयराम विधापीठ से कुलवंत सैनी, राजेश सिंगला, कांग्रेसी नेता परीक्षित मदान, अमेरिका बोस्टन से जसबीर सैनी, डा. अरुण शर्मा, सांसद नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधि सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर धरणी, संयोजक विनोद कुमार व कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने भी शोक व्यक्त किया। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना संस्था के प्रधान विनय गुप्ता, कपिल मित्तल, प्रमोद बंसल, संजीव गर्ग, देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, कृष्ण धमीजा, डा. नागपाल, रामपाल शर्मा, राजेश शांडिल्य, राज कुमार वालिया, राजीव अरोड़ा, विनोद शर्मा, विनोद अरोड़ा, प्रमोद कौशिक, मेवा सिंह, नितिन गोयल, कुरुक्षेत्र ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन प्रमुख पर प्रवीण ठुकराल, प्रसिद्ध व्यवसायी मंजूर सिंह,गगन सिंह, रूबल शर्मा, राज कुमार मदान इत्यादि ने भी शोक व्यक्त किया।
नरेंद्र जोशी के आवास पर मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य गले लगकर सांत्वना देते हुए एवं नरेंद्र जोशी को मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य हौसला देते हुए साथ में अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: देश मे चिकित्सा के सभी क्षेत्रों काफी विस्तार हुआ - आर के तिवारी

Tue Nov 15 , 2022
आज़मगढ़ 15 नवम्बर । हिंदुस्तान पेट्रोलियम के महाप्रबंधक आर के तिवारी ने कहा कि देश मे चिकित्सा के सभी क्षेत्रों काफी विस्तार हुआ है । इसमें दंत चिकित्सा का प्रभाव भी तेजी से बढ़ा है । उन्होंने कहा कि चिकित्सा का कार्य सेवा का कार्य है । इसमें डॉक्टरों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement