सीपीए कॉन्फ्रेंस में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में दक्षिण अमेरिका पहुंचा हरियाणा का शिष्टमंडल

चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 अक्तूबर : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल रविवार को दक्षिण अमेरिका पहुंच गया। शिष्टमंडल का नेतृत्व विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण कर रहे हैं। इस शिष्टमंडल में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, विधायक योगेंद्र राणा, विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद और दो अधिकारी शामिल हैं। हरविन्द्र कल्याण सीपीए की हरियाणा शाखा के भी अध्यक्ष हैं।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कॉन्फ्रेंस 6 से 12 अक्तूबर तक दक्षिण अमेरिका के बारबाडोस के ब्रिज टाउन शहर में होगी। हरविन्द्र कल्याण किसी एक दिन सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। इस बारे में लोक सभा में अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक्सपर्ट्स की एक बैठक भी हो चुकी है।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की 68वीं कॉन्फ्रेंस कॉमनवेल्थ देशों के बीच संसदीय साझेदारी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। शिष्टमंडल वैश्विक संसदीय प्रक्रियाओं में हो रहे नवीनतम नवाचारों को समझने और उन्हें विभिन्न विधान मंडलों में लागू करने के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई पीढ़ी कानून को सीखने में ले रही रुचि : नीतीश अग्रवाल

Mon Oct 6 , 2025
नए कानूनों की प्रदर्शनी में हर रोज पहुंच रहे हैं हजारों विद्यार्थी और नागरिक। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला ग्राउंड में चल रही तीन नए कानूनों को लेकर प्रदर्शनी को हर रोज हजारों नागरिक और स्कूली विद्यार्थी देख रहे हैं। प्रदर्शनी में सबसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement