हरियाणा के किसानों ने शिमला में सीखा आलू उत्पादन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शिमला से लौट कर कुरुक्षेत्र में कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह से किसानों ने की चर्चा।

कुरुक्षेत्र 1 मार्च : हरियाणा से 15 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आलू की उन्नत खेती के प्रशिक्षण के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला में गया था। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कुरुक्षेत्र के किसान भी शामिल थे। शिमला से लौटने के बाद यह किसान वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह से मिले। इन किसानों ने शिमला में मिले प्रशिक्षण के बारे में डा. सी.बी. सिंह से विस्तार में चर्चा की। डा. सिंह ने बताया कि आलू तकनीकी संस्थान के संयोजक डा. स्वर्ण सिंह के मार्गदर्शन में किसान सूरजमल मलिक, देवेंद्र मलिक, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश जोशन, जगजीत सिंह, तेजबीर सिंह, अमरिंदर सिंह इत्यादि प्रशिक्षण के लिए शिमला गए थे।
प्रशिक्षण के लिए जाने वाले किसान एवं विशेषज्ञ।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नवनिर्वाचित जिला एवं नगर के पदाधिकारी के शिष्ट मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा,

Fri Mar 1 , 2024
राजकुमार केसरवानी अल्मोड़ादेवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की नवनिर्वाचित जिला एवं नगर के पदाधिकारियों के शिष्ट मंडल ने अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर सर्वप्रथम पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।‌ ज्ञापन में बताया कि विदित है कि जल्दी ही हिन्दुओं के त्यौहार होली […]

You May Like

Breaking News

advertisement