हरियाणा:राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जनता को समर्पित किये आक्सीजन कन्सन्ट्रैटर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जरूरतमंदों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र से मिल सकेगा आक्सीजन कन्सन्ट्रैटर। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा का जताया आभार।

कुरुक्षेत्र 14 जून :- नर सेवा, नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए गुजरात के राज्यपाल एवं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने सोमवार को 4 आक्सीजन कन्सन्ट्रैटर आमजन को समर्पित किये। आर्य समाज आफ नार्थ अमेरिका व दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा उपलब्ध करवाए गए इन आक्सीजन कन्सन्ट्रैटर्स को दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महासचिव विनय आर्य द्वारा आचार्य देवव्रत जी को भेंट किया गया। इस अवसर पर ओएसडी टू गर्वनर डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार, गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सैनी, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, डॉ. देव आनन्द आदि उपस्थित रहे।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बहुत से लोगों ने ऑक्सीजन की उपलब्धता में परेशानी अनुभव की मगर केन्द्र और राज्य सरकार के अथक प्रयासों से आक्सीजन की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया और इससे हजारों लोगों के प्राणों को बचाया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जो आक्सीजन कन्सन्ट्रैटर भेंट किये है, उन्हें गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा जरूरमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग इन उपकरणों का लाभ उठा सके और आक्सीजन की कमी के कारण किसी की मृत्यु ना हो। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महासचिव विनय आर्य सहित आर्यसमाज उत्तरी अमेरिका के तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सभी केन्द्र सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाएं रखें, बार-बार हाथ धोएं और बिना वजह घर से बाहर न निकलें। सबके संयुक्त प्रयास से ही कोरोना के खिलाफ इस जंग को जीतने में सफल होंगे। सभी को अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीनेशन जरुर करवाना चाहिए, यह कोरोना के खिलाफ हमारा सुरक्षा-कवच है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਟੇਟ ਮੀਡੀਆ ਕਲੱਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਹੋਈ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ

Mon Jun 14 , 2021
ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ (ਜੀਵਨ ਸਰਮਾਂ ) ਅੱਜ ਸਟੇਟ ਮੀਡੀਆ ਕਲੱਬ ਯੂਨਿਟ ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਓ ਲਾਈਵ ਗਾਰਡਨ ਚੇਅਰਮੈਨ ਕੁਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਢਿਲੋ ਦੀ ਰਹਿਨ ਮਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ।ਢਿਲੋ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੇ ਪਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾ ਚਾਹੇ ਉਹ ਪਰਸਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋ ਹੋਣ ਜਾ ਮੋਜ਼ੂਦਾ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋ, ਸਟੇਟ ਮੀਡੀਆ ਕਲੱਬ ਹੋ ਰਹੀਆ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀਆਂ ਕਤੇ ਵੀ […]

You May Like

advertisement