हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया प्रो. नीलू सूद की पुस्तक का विमोचन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 16 सितम्बर :- हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने गुरूवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बॉटनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. नीलू सूद व बॉटनी विभाग की असिस्टैंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति चौहान द्वारा लिखित पुस्तक नो द सेकेयर्ड प्लाटंस ऑफ केयूके कैम्पस थ्रू जियो-टैगिंग का विमोचन किया।
कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकां को देश-विदेश में भी पढ़ा जाता है। उन्होंने पुस्तक के विमोचन के लिए
प्रो. नीलू सूद व डॉ. ज्योति चौहान को बधाई भी दी।
प्रो. नीलू सूद ने बताया कि उनकी यह पुस्तक विश्वविद्यालय में जीपीएस लोकेशन के माध्यम से परिसर में पवित्र पौधों की पहचान करने और उनका पता लगाने का एक प्रयास है। एक आम आदमी पवित्र पौधों को पहचान सकता है और उनके बारे में जान सकता है। इस पुस्तक में पवित्र पौधों के बारे में दिए कुछ औषधीय उपयोग के विवरण भी शामिल हैं।
इस मौके पर सांसद नायब सैनी, खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, फरीदाबाद के विधायक राजेश नागर, उपायुक्त मुकुल कुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया गया हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्वागत व अभिनंदन

Thu Sep 16 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 16 सितम्बर :- हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय का गुरूवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंचने पर इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, फरीदाबाद के विधायक […]

You May Like

advertisement