हरियाणा।सर्वकल्याण और वायुशुद्धि के लिए प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा हवन आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

हवन के माध्यम से बीमारियों से छुटकारा पाने का वर्णन ऋग्वेद में भी है : डॉ. अशोक कुमार।

कुरुक्षेत्र :- पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा हवन का आयोजन किया गया। प्रेरणा समिति हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह हवन संपन्न हुआ। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के अंकेक्षक नरेश सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए थे। नरेश सैनी ने कहा कि आज कोरोना जैसी आपदा के समय वायु शुद्धि के लिए हवन बहुत ही सटीक उपाय है। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रेरणा समिति हरियाणा निरंतर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करती रहती है। जहां एक ओर समिति पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक से बने सामान को प्रयोग को नाकार रही है तो दूसरी ओर साईकिल की सवारी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने में जुटी हुई है। प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा समय-समय पर पौधारोपण का कार्य भी निरंतर जारी है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सभी को चाहिए कि वे वातावरण की शुद्धि और मानव को क्षति पहुंचाने वाले विषाणुओं के नाश के लिए हवन करें क्योंकि शोध संस्थानों के ताजा शोध नतीजे बताते हैं कि हवन वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ ही अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। हवन के धुएँ से प्राण में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। हवन के माध्यम से बीमारियों से छुटकारा पाने का वर्णन ऋग्वेद में भी है। इस अवसर पर प्रेरणा समिति हरियाणा के संरक्षक कर्म चंद और सहायक उप निरीक्षक राज कुमार उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा।सर्व ब्राह्मण एकता संगठन की महत्वपूर्ण वार्तालाप आयोजित।

Sun May 16 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 यमुनानगर :- आज सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुना नगर की वर्चुअल बैठक का आयोजन प्रधान श्री एन के शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में सर्व सम्मति से ब्राह्मण धर्मशाला के लिए पांच सदस्यीय भूमि निर्धारण कमेटी का गठन किया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement