हरियाणा।खादी ग्रामोद्योग संघ में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए किया गया हवन यज्ञ अनुष्ठान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

लोगों के लिए खादी मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने के साथ हवन यज्ञ से कोरोना महामारी मुक्ति की कामना।

कुरुक्षेत्र, 22 मई :- इस समय कुरुक्षेत्र ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों में हर व्यक्ति कामना कर रहा है कि किसी भी तरह इस जानलेवा कोरोना महामारी से छुटकारा मिल जाए। लोग इस कामना को पूरी करने के लिए हर जतन कर रहे हैं। मंदिरों व धर्म स्थानों में लोग कोरोना से बचाव के अन्य तरीकों को अपनाने के साथ ही मन्नत और मनौतियां भी मान रहे हैं। धर्म-कर्म का भी रास्ता अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर से मानव समाज को मुक्ति दिलाने के लिए खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ में भी मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस में कामगार भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि खादी संघ द्वारा जहां लोगों को कोरोना से बचने के लिए खादी के मास्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं वहीं सर्वकल्याण की भावना से हवन यज्ञ किया गया। सचिव सतपाल सैनी ने कहाकि आदिकाल से समय-समय पर महामारियों का प्रकोप होता आया है। उस समय मेडिकल साइंस भी आज की तरह विकसित स्तर पर नहीं था, उस समय भी महामारियों से मुक्ति के लिए देवी-देवताओं के धार्मिक अनुष्ठान के द्वारा उन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाता रहा है। उन्होंने बताया परमात्मा की कृपा प्राप्त करने के लिए हवन यज्ञ किया गया है। इसके माध्यम से पूरे भारत को कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गई। वातावरण की शुद्धि और वायरस के प्रकोप से दूर रखने के लिए औषधीय गूगल, नीम के पत्तों, सरसों के बीज, लोंग, कपूर आदि का मिश्रण कर हवन सामग्री का प्रयोग किया गया।
हवन यज्ञ करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा।कोरोना महामारी के समय थानेसर पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा एवं जजपा युवा जिलाध्यक्ष जसविंदर खैरा द्वारा रेड क्रॉस को सपुर्द किये बेड,गद्दे,चादर,तकिये व अन्य सामग्री।

Sat May 22 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में जननायक जनता पार्टी द्वारा लोगों को जरूरत का सामान दिया जा रहा है इसी कड़ी में आज थानेसर पूर्व प्रत्याशी कर्मठ समाजसेवी योगेश शर्मा एवं जजपा युवा जिलाध्यक्ष जसविंदर खैरा द्वारा रेड क्रॉस को बेड – […]

You May Like

Breaking News

advertisement