हरियाणा: हिंदी सभी धर्मो के लोगो को जोड़ने का काम करती है : कांता

हिंदी सभी धर्मो के लोगो को जोड़ने का काम करती है : कांता।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र , कुरुक्षेत्र की जिला युवा अधिकारी के दिशानिर्देश में ग्रामीण युवती विकास मंडल, खेरी के सहयोग से गांव खेरी में हिंदी पखवाड़ा/दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र, कुरुक्षेत्र की लेखा एवम कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रीमती कांता देवी द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो सभी धर्मों के लोगों को जोड़े रखने का काम करती है। यह सिर्फ एक भाषा का काम ही नहीं करती, यह एक देश की संस्कृती, वेशभूषा, रहन सहन, पहचान आदि है। हमारे में से कई लोग ऐसी भी है, जो यह मानते है कि वह हिंदी नहीं सीखेंगे फिर भी उनका काम बन जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि भारत में हर व्यक्ति अन्य भाषाओं को मुख्य भाषा के रूप में प्रयोग में नहीं ला सकता है। लेकिन हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसकी मदद से हर भारतीय आसानी से आपस में समझ सकते हैं। हिंदी को संस्कृत की बड़ी बेटी का दर्जा प्राप्त है। हिंदी भाषा के प्रति हमारा सभी का यह कर्तव्य है कि हमें हिंदी के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमें इसका भरपूर सम्मान करना चाहिए। यह भाषा सभी धर्मों को जोड़े रखने का काम करती है। सभी को यह समझाना चाहिए कि हिंदी का प्रयोग करना हीनता का प्रतीक नहीं बल्कि यह हमारा गौरव है। भले ही हर कोई दूसरी भाषा सीखना चाहता हो, लेकिन किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंदी कितनी महत्वपूर्ण है। हर साल, 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है व 14 से 28 सितम्बर हिन्दी पखवाड़े के रूप मे मनाया जाता है। यह लोगों को हिंदी भाषा के महत्व और आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उक्त प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिसमे प्रथम स्थान साक्षी , द्वितीय स्थान कोमल शर्मा एवं तृतीय स्थान रीटा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन, सुषमा, विजेता , अमित आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: 18 सितंबर रविवार को एम डब्ल्यु बी कार्यक्रम किंगफिशर अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज  होंगे मुख्यातिथि : चन्द्र शेखर धरणी

Sun Sep 18 , 2022
18 सितंबर रविवार को एम डब्ल्यु बी कार्यक्रम किंगफिशर अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज  होंगे मुख्यातिथि : चन्द्र शेखर धरणी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अम्बाला : मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन हरियाणा आने वाले समय मे फील्ड में सक्रिय पत्रकारों के लिए साल में एक बार 3 […]

You May Like

Breaking News

advertisement