हरियाणा कला परिषद द्वारा सरकारी स्कूल कमोदा में हरियाणवी लोकसंगीत कार्यशाला का शुभारंभ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

15 दिवसीय कार्यशाला में हरियाणवी गीतों के गुर सीखेंगे विद्यार्थी।

कुरुक्षेत्र, 13 सितंबर: – हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव कमोदा में हरियाणवी लोकसंगीत कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ किया गया। कार्यशाला 13 सितंबर से शुरु होकर 27 सितंबर तक चलेगी। कार्यशाला की शुरूआत हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा के निजी सहायक तरूण जलोटा और विद्यालय की प्राचार्या यशोदा कुमारी ने किया। कार्यशाला में प्रशिक्षिका मीनू रानी विद्यार्थियों को हरियाणवी गीतों के गुर सिखाएंगी। शिक्षिका सुमन चौधरी ने कार्यशाला में पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं तरूण जलोटा ने कार्यशाला में आए बच्चों को अच्छे तरीके से हरियाणवी लोकगीतों को सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा के दिशा निर्देश से विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है और अब कमोदा के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी हरियाणवी लोकसंगीत के गुर सीखेंगें। प्राचार्या यशोदा कुमारी ने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर कार्यशाला में हरियाणवी लोकसंगीत के बारे में जानें। विद्यालय में ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियां करवाने से बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बनेंगे। वहीं प्रशिक्षिका मीनू रानी ने हरियाणवी गीतों पर बच्चों का अभ्यास करवाते हुए कहा कि हमें अपनी माँ बोली को बोलने में शर्म महसूस नही करनी चाहिए बल्कि गर्व के साथ माँ बोली बोलनी चाहिए।
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते तरूण जलोटा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आस्था, श्रद्धा व पवित्रता से ही किसी तीर्थ की महत्ता है : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी

Mon Sep 13 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी। कुरुक्षेत्र, 13 सितम्बर :- देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, गौ सेवा, संस्कृत, चिकित्सा, अध्यात्म, तकनीकी इत्यादि क्षेत्रों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कात्यायनी मंदिर […]

You May Like

Breaking News

advertisement