हरियाणा।कोरोना महामारी में सुरक्षा कवच के अनुसार बने हैं खादी के मास्क।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कोरोना के दूसरे दौर में तीन और चार लेयर में भी उपलब्ध हैं खादी के मास्क, पत्रकारों के लिए निःशुल्क।

कुरुक्षेत्र, 17 मई :- कोरोना महामारी में खादी के मास्क काफी सुरक्षित और आरामदायक सिद्ध हो रहे हैं। कुरुक्षेत्र में खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि गत वर्ष भी कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन के दौरान उनके केन्द्र द्वारा प्रशासन एवं आम लोगों को काफी मात्रा में श्रेष्ठ श्रेणी के मास्क उपलब्ध करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दूसरे दौर में संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए थ्री और फॉर लेयर मास्क की डिमांड की गई तो उनके केन्द्र द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञों की राय के अनुसार आकर्षक एवं सुरक्षा कवच के साथ खादी के मास्क तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा था कि खादी-सूती मास्क डबल-लेयर सूती कपड़े से बने हैं। यह मास्क तीन प्लेटों के साथ दोहरी-परत के हैं। सैनी के अनुसार लोगों की मांग के अनुसार विभिन्न आकारों में मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सूती-खादी की दो आंतरिक परतों और खादी सिल्क की सबसे ऊपरी परत के साथ भी बनाए गए हैं। सैनी ने बताया था कि खादी इंडिया के अच्छी क्वालिटी के मास्क बेचे जा रहे हैं। सूती मास्क काफी कम कीमत में उपलब्ध है, जिसे कोई भी आसानी से ले सकता है। खादी से बने मास्क बिक्री के उपलब्ध हैं। लोगों को असली खादी के मास्क खरीदने की बेहतर सुविधा है। इन में आकषक डिजाइन व कपड़ों की मैचिंग के अनुसार भी मास्क उपलब्ध करवाने की कोशिश है।
खादी केन्द्र संचालक सतपाल सैनी खादी मास्क बारे जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में 25 मई तक बढ़ा 'कोरोना कर्फ्यू' शादियों के लिए 72 घंटे पहले RTPCR टेस्ट अनिवार्य।

Mon May 17 , 2021
उत्तराखंड में 25 मई तक बढ़ा ‘कोरोना कर्फ्यू’ शादियों के लिए 72 घंटे पहले RTPCR टेस्ट अनिवार्य।वैशवारा न्यूज डेस्क देहरादून 18 मई सुबह 6 बजे से 25 मई सुबह 6 बजे तब कोरोना कर्फ्यू का दूसरा चरण लागू होगा। शादी समारोह में अधिकतम 20 लोगों को अनुमति होगी और 72 […]

You May Like

advertisement