हरियाणा।खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर में होता है सभी धर्मों का सम्मान : सतपाल सैनी।

खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर में होता है सभी धर्मों का सम्मान : सतपाल सैनी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
94161- 91877

खादी कामगारों को ईद के लिए रवाना होने से पूर्व किया गया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 10 मई :- कुरुक्षेत्र के खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ ने हरियाणा में ही नहीं पूरे उत्तर भारत में अपने उत्पादों के कारण विशेष पहचान बनाई है। संघ के मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि उनके केन्द्र में सभी धर्मों का पूरा सम्मान किया जाता है। इसी उद्देश्य से सभी धर्मों के त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने बताया कि ईद के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग संघ के मुख्य कारीगर आसिक अली तथा उनकी धर्मपत्नी सायरा बानों व अन्य कारीगरों को रवाना होने से पूर्व सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें ईद की बधाई देते हुए उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर शिक्षाविद, सुप्रसिद्ध समाजसेविका एवं राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश महामंत्री डा. शकुंतला शर्मा भी मौजूद थी। उन्होंने भी खादी कामगारों को सम्मानित किया एवं ईद की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी कोरोना महामारी के समय में लॉकडाउन के दौरान खादी केन्द्र ने खादी के मास्क इत्यादि बनाने में सहयोग किया था। इस बार भी यह केन्द्र कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में लोगों को सहयोग करने में आगे है। सैनी ने कहाकि खादी का मकसद ही देश प्रेम के साथ आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा, विजय कुमार, गौरव, विनोद कुमार व सुनील इत्यादि भी मौजूद थे।
खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर में कामगारों को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज। पाठकों को भा रही प्रशांत की किताब "लॉक डाउन में अनलॉक इश्क'

Tue May 11 , 2021
पाठकों को भा रही प्रशांत की किताब “लॉक डाउन में अनलॉक इश्क’ जनपद कन्नौज में साहित्य की दुनिया में एक और नया नाम जुड गया है। ये नाम है इत्रनगरी के रहने वाले प्रशांत कुमार का। रोमांटिक पुस्तक के साथ वह लेखक क्लब में शामिल हो गए हैं। हाल ही […]

You May Like

advertisement