हरियाणा ।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति ने शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू के निधन पर जताया शोक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 15 मई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में कुलपति प्रो सोमनाथ ने अभय संधू की एक समाजसेवी के तौर पर बेमिसाल भूमिका को याद किया। संधू वैश्विक स्तर पर शहीद भगत सिंह की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर मेहनत कर रहे थे। अभय सिंह सरदार कुलबीर सिंह के पुत्र थे, जो शहीद भगत सिंह के छोटे भाई थे। अभय सिंह पिछले दिनों 22 मार्च को शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में आए थे। उनका इस तरह से जाना समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। कुलसचिव डॉक्टर संजीव शर्मा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा ।भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय सचिव बने जसबीर सिंह दुग्गल।

Sat May 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 15 मई :-भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ओर राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा ने कुरुक्षेत्र जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार जसबीर सिंह दुग्गल को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का राष्ट्रीय सचिव बनाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement