हरियाणा।कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप विकसितकरने होगा पूरजोर प्रयास:छाबडा।

कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप विकसितकरने होगा पूरजोर प्रयास:छाबडा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को एक साल की मिली एक्सटेंशन।
गीता स्थली ज्योतिसर बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल।

कुरुक्षेत्र 14 मई :- कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का पूरजोर प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि 48 कोस के तीर्थो को विकसित करने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को राज्य सरकार ने एक साल के लिए एक्सटेंशन दे दी है। यहां इस बात का उल्लेख करना जरूरी है कि मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के समय में ही शअरी कृष्णा सर्किट के तहत ज्योतिसर तीर्थ पर बड़ा प्रौजेक्ट, ब्रह्मसरोवर पर सीएसआर के करोड़ो रुपए का प्रौजेक्ट, गीता महोत्सव को अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करना, 70 से ज्यादा तीर्थो पर विकास कार्य चलने जैसे विकास कार्यो पर काम चल रहा है।
केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने आज विशेष बातचीत करते हुए कहा कि एक साल की एक्सयेंशन देने पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्यमंत्री अनिस विज. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र व 48 कोस के सभी तीर्थो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इन विकास कार्यो के लिए करोड़ो रुपए का बजट मुहैया करवाया है। इसके साथ ही ज्योतिसर तीर्थ को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बजट खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र को पर्यटन व तीर्थ स्थल के रूप में दर्शनीय स्थल बनाया जाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा।गांव लुखी में बनाया गया 10 बैड का कोविड केयर सैंटर : डा. जसविंद्र खैहरा ।

Fri May 14 , 2021
गांव लुखी में बनाया गया 10 बैड का कोविड केयर सैंटर : डा. जसविंद्र खैहरा । हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जिले के सभी गांवों में जजपा बनाएंगी कोविड केयर सैंटर : खैहरा। कुरुक्षेत्र, 14 मई :- गांव लुखी में ग्रामीण कोविड मरीजों के लिए कोविड […]

You May Like

Breaking News

advertisement