हरियाणा।पिहोवा तीर्थ नगरी में होगी श्री भगवान पक्षीराज की प्रतिमा स्थापित : महंत बंशीपुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

पिहोवा 16 मई :- पिहोवा के श्री दक्षिणा काली पीठ मॉडल टाउन स्थित मंदिर के परिसर में स्थापित होगी, श्री भगवान पक्षीराज की प्रतिमा l श्रीआकाश भैरव पक्षीराज, प्राण – प्रतिष्ठा महोत्सव मंदिर के महंत बंसी पुरी जी के सानिध्य में 21 मई से 25 मई तक मनाया जा रहा है l उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया की, मंदिर परिसर में एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है।
उन्होंने बताया श्री भगवान पक्षीराज मंदिर में प्रितमा की प्राण प्रतिष्ठा श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी के कर कमलों द्वारा , और मंदिर का अनावरण श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी जी महाराज द्वारा किया जाएगा l
इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में देश भर से उच्च कोटि के संत महात्मा और विभिन्न प्रांतों से भक्तजन शामिल होंगे l उत्तर भारत के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य अभिषेक कुश के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शांति पाठ और श्री पक्षीराज यंत्र पूजन एवं पंचांग पूजन ,कर्म कुट्टी ,मंडल पूजन, एवं पूर्णाहुति, आदि की पूर्ण विधि विधान सहित धार्मिक क्रियाएं संपन्न होगी l
भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं अनेकों आश्रमों के परमाध्यक्ष महंत बंसी पुरी जी महाराज ने श्री भगवान शरभ ( पक्षीराज ) के बारे में जानकारी देते हुए बताया शरभ भगवान शिव का उग्र प्रचंड एवं गुप्त
रूप है l
महंत बंसी पुरी जी महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਲੋਕ ਕਵੀ ਮਹਿੰਦਰ ਸਾਥੀ ਦਾ ਸਦੀਵੀ ਵਿਛੋੜਾ ਲੋਕ ਪੱਖੀ ਲਹਿਰ ਲਈ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ: ਡੀ.ਟੀ.ਐੱਫ-

Sun May 16 , 2021
(ਸਾਥੀ ਦਾ ਇਨਕਲਾਬੀ ਸੀਰ ਬਣਿਆ ਰਹੇਗਾ ਪ੍ਰੇਰਨਾ-ਸ੍ਰੋਤ)ਮੋਗਾ 16ਮਈ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) -ਲੋਕ ਕਵੀ ਤੇ ਉਸਤਾਦ ਗ਼ਜ਼ਲਗੋ ਮਹਿੰਦਰ ਸਾਥੀ ਦਾ ਸਦੀਵੀ ਵਿਛੋੜੇ ‘ਤੇ ਪ੍ਰਤਿਨਿਧ ਅਧਿਆਪਕ ਜਥੇਬੰਦੀ ਡੈਮੋਕ੍ਰੇਟਿਕ ਟੀਚਰਜ਼ ਫਰੰਟ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਿੱਗਵਿਜੇਪਾਲ ਸ਼ਰਮਾ, ਸਕੱਤਰ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਵਿੱਤ ਸਕੱਤਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਗੋਨਿਆਣਾ ਨੇ ਗਹਿਰੇ ਸ਼ੋਕ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement