महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना : नेहा सिंह

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना : नेहा सिंह।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज दर की छूट पर उपलब्ध करवाया जाता है।
उपायुक्त ने कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु की जिन महिलाओं की पारिवारिक आय 5 लाख या फिर इससे कम हो और वे पूर्व के किसी ऋण मामले में डिफाल्टर नहीं हो, इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। महिला को हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत ऋण प्राप्त करके महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ी जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोफेसर कॉलोनी में धूम धाम से मनाया होली का त्योहार

Sat Mar 15 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।छाया – उमेश गर्ग। कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, समाज सेविका ममता भटनागर ने बताया कि होली का त्योहार प्रेम और सद्भावना से जुड़ा त्योहार है जिसमें अध्यात्म का अनोखा रूप झलकता है। इस त्योहार को […]

You May Like

advertisement