हरियाणा।सर्व ब्राह्मण एकता संगठन की महत्वपूर्ण वार्तालाप आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

यमुनानगर :- आज सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुना नगर की वर्चुअल बैठक का आयोजन प्रधान श्री एन के शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में सर्व सम्मति से ब्राह्मण धर्मशाला के लिए पांच सदस्यीय भूमि निर्धारण कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में प्रधान एन के शर्मा, अंगरिष शर्मा, सुभाष गौड़, राजेश भारद्वाज, कंवर पाल को लिया गया। पंजाबी गायक प्रीत हरपाल के खिलाफ गाने में ब्राह्मण बेटी के प्रति अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल के लिए कड़ी निंदा की गई और दोषी गण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि महामारी के दौर में सभी माननीय सदस्य गण से अपेक्षा की जाती है कि वह कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और प्रशासन की हिदायतों की पालना करेंगे। मास्क पहने और दूरी नियम का पालन करें। इस महामारी को शीघ्र खत्म करने की इश्वर से प्रार्थना की गई।
इस बैठक में सर्व श्री डॉ. के आर भारद्वाज, सुभाष गौड़ बिलासपुर, राजेश भारद्वाज कोट, कंवर पाल शर्मा दूसानी, अश्वनी शर्मा, मेघ राज शर्मा बिलासपुर, देवी लाल भूड, सतीश वशिष्ठ रादौर, सुखबीर शर्मा, एडवोकेट अंगरिष शर्मा ने भाग लिया और अपने अपने विचार रखे।
महासचिव,
सर्व ब्राह्मण एकता संगठन यमुना नगर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड। संत निरंकारी मंडल देहरादून की और से आज 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स सीएम को भेंट किया।

Sun May 16 , 2021
वैशवारा न्यूज डेस्क देहरादून देहरादून। संत निरंकारी मंडल देहरादून की ओर से आज 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भेंट किए गए। इनमें से 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स गढ़ी कैंट बोर्ड की ओर से संचालित हॉस्पिटल व अन्य पर्वतीय जिलों में अस्पतालों को भेजे जाएंगे।बीजापुर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement