हरियाणा: प्रो. अरुणा शर्मा को हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2021 के महर्षि वेदव्यास सम्मान के लिए चुना

प्रो. अरुणा शर्मा को हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2021 के महर्षि वेदव्यास सम्मान के लिए चुना।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 15 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्षा और भारतीय विद्या संकाय की पूर्व अधिष्ठाता, संस्कृत काव्यशास्त्र की विदुषी प्रो. अरुणा शर्मा को हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा वर्ष 2021 के महर्षि वेदव्यास सम्मान के लिए चुना गया है। प्रो. अरुणा शर्मा ने आठ पुस्तकों का लेखन/ सम्पादन और प्रकाशन किया है। विभिन्न शोधपत्रिकाओं में इनके लगभग तीन दर्जन शोधपत्र संस्कृत, हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने कनाडा, जापान, इण्डोनेशिया, स्कॉटलैंड और दो बार थाईलैण्ड में विश्व संस्कृत सम्मेलनों में शोधपत्र प्रस्तुत करके विश्व भर के संस्कृत विद्वानों के समक्ष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और हरियाणा को गौरवान्वित किया है। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित अन्य अनेक विश्वविद्यालयों की शोधसमितियों की सदस्य तथा चयनसमितियों की सदस्य रही हैं। उनके कुशल निर्देशन में 16 शोध छात्रों ने पी-एच् डी और लगभग 75 विद्यार्थियों ने एम् फिल् उपाधि प्राप्त की। 36 वर्ष से अधिक समय तक विश्वविद्यालय की सेवा करने के उपरान्त सम्प्रति वे दुर्लभ अप्रकाशित पाण्डुलिपियों के सम्पादन में व्यस्त हैं।
प्रो. अरुणा शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: अमेरिका में अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य

Tue Nov 15 , 2022
अमेरिका में अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नरेंद्र जोशी के पूज्य पिता जी लक्ष्मी चंद जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त। कुरुक्षेत्र, 15 नवम्बर : करीब तीन दशक […]

You May Like

Breaking News

advertisement