विधानसभा चुनावों से पहले सक्रिय हुआ हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विधानसभा चुनावों से पहले ही पंजाबी समाज की मांग जनसंख्या प्रतिनिधित्व अनुसार मिले अधिक से अधिक सीटों पर टिकट।

कुरुक्षेत्र, 9 जून : हालांकि अभी लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया पूरी हुई है लेकिन हरियाणा में विधानसभा चुनाव निकट आने के साथ ही राजनेताओं के साथ सामाजिक संस्थाएं भी एक्टिव हो गई हैं। राज्य में विभिन्न समाज से समुदाय से जुड़ी संस्थाएं राजनीतिक दलों से अपनी-अपनी हिस्सेदारी मांग रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा ने भी चुनावों में अपनी बिरादरी व समाज की जनसंख्या के अनुसार हिस्सेदारी की मांग की है। हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गाबा ने कहा कि पंजाबी मोर्चा शुरू से ही पंजाबियों की एकता एवं मजबूती के लिए कार्य करता रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में भी मोर्चा की सक्रियता रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो भी राजनीतिक दल पंजाबियों को मान-सम्मान के साथ अधिक टिकट देगा पंजाबी मोर्चा उस दल को समर्थन देने पर विचार करेगा। हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं।
हरियाणा पंजाबी अधिकार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गाबा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एचसीएस परीक्षा साक्षात्कार के लिए विविध पहलुओं पर हुआ मंथन

Sun Jun 9 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केयू महात्मा गांधी आईएएस कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित एचसीएस साक्षात्कार तैयारी कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रो. अनिल वोहरा ने प्रतिभागियों को दिए अहम सुझाव। कुरुक्षेत्र, 09 जून : महात्मा गांधी आईएएस कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित एचसीएस साक्षात्कार तैयारी कार्यक्रम के तीसरे दिन कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुलदीप […]

You May Like

advertisement