जयराम विद्यापीठ में हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा श्लोकोच्चारण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी भाग लेंगे।
कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : – श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के शुभ आशीर्वाद एवं प्रेरणा से हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा जयराम विद्यापीठ में प्रति वर्ष की भांति 24 मार्च को श्लोकोच्चारण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली इत्यादि विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। इस आयोजन में हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डा. दिनेश शास्त्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा मुख्य वक्ता डा. शिव शंकर मिश्र दिल्ली व डा. अशोक मिश्र अंबाला होंगे। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज ने दी।
जानकारी देते हुए जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज।