हरियाणा।कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 353 मरीज हुए ठीक :संतलाल।

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 353 मरीज हुए ठीक :संतलाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 14 मई :- जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 353 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 259 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 17253 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 321629 में से 299584 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 259 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 353 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव सैक्टर 4 कुरक्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवा, गांव धुराला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव इस्माईलाबाद निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव गोलपुरा भौक्कर माजरा शाहबाद निवासी 44 वर्षीय महिला व्यक्ति और गांव रतगल कुरुक्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 19843 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 321629 में से 299584 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 17253 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 241 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2349 एक्टीव केस है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा।जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरिद्वार से दी भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं।

Fri May 14 , 2021
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरिद्वार से दी भगवान परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र, 14 मई : – कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक एवं देशभर में संचालित धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के परमाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement