हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने गीता जयंती पर लगाया गया जूस का लंगर

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने गीता जयंती पर लगाया गया जूस का लंगर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया निरंतर समाज सेवा के कार्यों में जुटा।

कुरुक्षेत्र, 26 नवम्बर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया निरंतर समाज सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। आजकल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव चल रहा है तो सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा गांव थाना में गीता जयंती के उपलक्ष्य पर रियल जूस का लंगर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मसरोवर समिति के अध्यक्ष रघुबीर सिंह द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व सभी ग्रामवासियों के सहयोग से ब्रह्मसरोवर के इस पावन तट पर गीता जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्म का संदेश दिया है। इस गीता महोत्सव के इस पावन पर्व पर सेवा ट्रस्ट की को-स्पोंसर डाबर के सहयोग  से रियल जूस का अटूट लंगर लगाया गया है। ब्रह्मसरोवर समिति ने सेवा ट्रस्ट यूके की इस कार्य के लिए दिल खोलकर सराहना की और ट्रस्ट का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रमेश मास्टर ने सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि सेवा ट्रस्ट सरकारी स्कूलों के बच्चों  को इम्यूनिटी किट, पौधारोपण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता, उषा सिलाई प्रशिक्षण स्कूल जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मंच का संचालन मोहन शर्मा ने सराहनीय ढंग से किया। इस अवसर पर ब्रह्मसरोवर समिति के सभी सदस्य रघुवीर सिंह, सचिन नम्बरदार, सिकंदर, राजबीर नम्बरदार, श्रीपाल, पाला प्रजापत, बिट्टू नम्बरदार, महेन्द्र सिंह, मुनीष शर्मा, मास्टर कृष्ण, सीमा शर्मा और समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
गीता जयंती पर जूस लंगर का आयोजन।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: 47 के विस्थापितों के आत्मसम्मान से नैतिक न्याय करें सरकारें : अंकित धनखड़

Sat Nov 26 , 2022
47 के विस्थापितों के आत्मसम्मान से नैतिक न्याय करें सरकारें : अंकित धनखड़। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पंचकूला 26 नवंबर : पंचकूला के होटल गोल्फ व्यू में हिसार के ब्रांडेड थॉट्स संस्था द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में ब्रांडेड थॉट्स ने 1947 के विभाजन विभीषिका योद्धाओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement