हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी

सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मिड डे मील वर्कर, चौकीदारों एवं सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित।
 
कुरुक्षेत्र, 17 नवम्बर : कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न खंडों के स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का निरंतर अभियान चल रहा है। वीरवार को थानेसर खंड के उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला इस्माईलाबाद लड़के व राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला इस्माईलाबाद में सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के सहयोग से 240 से अधिक बच्चों को मौसम को देखते हुए सावधानियां बताई गई। साथ ही स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर मिड डे मील वर्कर, चौकीदारों सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके भारत की को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से रीयल जूस, शैम्पू, टूथपेस्ट व शहद का वितरण किया गया। स्कूलों के विद्यार्थियों को भी  रीयल जूस, शैम्पू, टूथपेस्ट व शहद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की मुख्याध्यापिका नीलम सांगवान व मुख्याध्यापक बीकू ने किया। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया व सेवा ट्रस्ट का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गोपाल भाँवरा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर दितेन्द्र भाँवरा, विनोद बग्गा, जितेन्द्र बग्गा, रेणू बग्गा, सपना, सुषमा, अरविन्द्र कौर, नरेश भाँवरा उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों को जूस, शैम्पू, टूथपेस्ट व शहद वितरित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: डा. जय भगवान सिंगला की 28 वी पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम का हुआ लोकार्पण

Thu Nov 17 , 2022
डा. जय भगवान सिंगला की 28 वी पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम का हुआ लोकार्पण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 डा. सिंगला कर चुके हैं साहित्य की करीब करीब हर एक विधा में साहित्य की रचना। कुरुक्षेत्र, 17 नवम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सफल उद्योगपति एवं प्रेरणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement