हरियाणा :श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजली

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

विश्वविद्यालय में तैनात सेवानिवृत सैनिकों को सम्मान स्वरूप बांटे गए प्रशस्ति पत्र।

कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को याद किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में तैनात सेवानिवृत सैनिकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। मंच का संचालन विकास शर्मा सहायक कुलसचिव ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता डॉ. अनिल शर्मा, कुलसचिव उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर्नल एस.एन शर्मा एआर ने की। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलदेव कुमार धीमान ने विजय के इस पावन पर्व पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
डॉ. अनिल शर्मा, कुलसचिव ने कहा की यह दिन पूरे देश के लिए गौरवान्वित होने का पल है। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर देश की विजय को 22 साल पूरे हो चुके है। भारतीय सेना ने कारगिल की बर्फिली पहाड़ियों पर करीब तीन महीने चले युद्ध के बाद 26 जुलाई 1999 को ऑपरेशन विजय सफलतापूर्वक पूरा कर विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में देश के 500 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। मगर लंबे संघर्ष के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर विजय पाई। इसलिए यह दिन पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। कर्नल एसएन शर्मा, एआर ने देश सेवा में बिताए अपने स्वर्णिम पलों को विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना के जवान मां भारती के भाल को ऊंचा रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। लेकिन मां का सिर कभी झुकने नहीं देते। उन्होंने कहा जिन जवानों के बलिदान की बदौलत हमने कारगिल युद्ध जीता था वे सशस्त्र बलों और भारतीय नागरिकों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी जहां सर्विस का सबसे ज्यादा वक्त बिताया। भारतीय सेना के जवान हर मुश्किल पर-स्थित में दुश्मन का सामना डट कर करते हैं। कारगिल की बर्फिली पहाड़ियां जहां सांस लेने में भी कठिनाई थी, ऐसी दुर्गम स्थान पर भी भारतीय सेना ने तिरंगा फहराया। देश कारगिल के उन शहीद जवानों को हमेशा नम आंखों से याद करता रहेगा। कार्यक्रम के अन्त में विश्वविद्यालय में तैनात सेवानिवृत सैनिकों को प्रशस्ति पत्र सम्मान स्वरूप भेंट किये गए। रिटायर्ड जवानों ने भी सेना में तैनाती के किस्से और अनुभव साझा किये। विजय के इस पर्व पर प्रो.जेपी पांडा, इंचार्ज सिक्योरटी, डॉ. सुरेंद्र सिंह सहरावत, ड़ा. रजनीकांत, अतुल गोयल, राम निवास, और विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा :रक्षा के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के लिए मास्टर डिग्री करवाएगा कुवि का यूआईईटी संस्थान

Mon Jul 26 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 26 जुलाई :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का यूआईईटी संस्थान भारत सरकार के डीआरडीओ के अनुसंधान लेबोरेट्री के संयुक्त तत्वावधान में डिफेंस टेक्नालॉजी इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री करवाएगा। डिफेंस टेक्नालॉजी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement