Uncategorized

देश के कुल दूध उत्पादन का 36 प्रतिशत यानी करीब 125.42 लाख मिलियन दूध उत्पादन कर रहा है अकेला हरियाणा प्रदेश : राजीव रंजन सिंह

हरियाणा नस्ल की गाय ने पूरी दुनिया में विख्यात होकर प्राप्त की ख्याति।
केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित 41वें राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का किया अवलोकन।
नस्ल सुधार के लिए पशुओं में लगाई जिनोमिक चिप।
जिस देश के किसान मजबूत, वहां की राजनीति होती है उतनी ही मजबूत : रामकुमार कश्यप।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 7 फरवरी : केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हरियाणा नस्ल की गाय ने पूरी दुनिया में विख्यात होकर ख्याति प्राप्त की है। दूध उत्पादन में भी हरियाणा प्रदेश अपनी अग्रणिय भूमिका निभा रहा है। देश के कुल दूध उत्पादन का 36 प्रतिशत यानी करीब 125.42 लाख मिलियन दूध हरियाणा प्रदेश में उत्पादन हो रहा है। प्रदेश सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वो प्रत्येक गांव में सहकारी समितियां खोलकर पशुपालकों का लाभ दें। दूध के निर्यात को बढ़ाने में सहकारी समिति अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।
केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शनिवार को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित 41वें राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुपालकों से बातचीत की और कैटवॉक के दौरान अच्छी नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन देखा। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की भूमि पर आयोजित इस मेले में प्रदेशभर से अच्छी नस्ल के पशुओं को लेकर पशुपालक पहुंचे हैं। यहां के पशुपालकों में पशुओं के प्रति काफी प्यार -प्रेम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 10 करोड़ नागरिक की आजीविका पशुधन के क्षेत्र पर निर्भर है। इसी क्षेत्र ने महिलाओं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डेयरी के विकास के लिए केंद्र सरकार ने कई प्रकार की योजनाएं चलाई हुई हैं। केंद्र की तरफ से आने वाले समय में और योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा। इस समय 19 लाख करोड़ रुपए का बाजार किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में दूध का कुल उत्पादन 146.3 मिलियन टन होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपालकों की चिंता व्यक्ति की और इस क्षेत्र की तरफ पूरा ध्यान दिया। कृषि विभाग से अलग करके पशुपालन विभाग का अलग मंत्रालय बनाया गया, ताकि पशुपालन के क्षेत्र को ऊंचाइयों तक लेकर जाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से अब देश में दूध उत्पादन 248 लाख मिलियन टन पर पहुंच गया है। इस बंपर उत्पादन के साथ भारत विश्व में सबसे ज्यादा मात्रा में दूध का उत्पादन करने वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में पशुपालक अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे।
नस्ल सुधार के लिए पशुओं में लगाई जिनोमिक चिप
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पशुओं की नस्ल सुधार के लिए पशुपालन विभाग कुछ पशुओं में जिनोमिक चिप लगा रहे हैं। ये चिप समय समय पर पशुओं में होने वाली बीमारियों व अन्य परिवर्तनों की जानकारी देती है। इस चिप के माध्यम से ही वैज्ञानिक शोध करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एनडीएलएम कार्यक्रम चलाया हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत एफएमडी टीका पशुओं को दिया जा रहा है। प्रदेश में इन वैक्सीन को केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त में मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा करीब 70 मोबाइल वेटनरी क्लीनिक हरियाणा में चलाए हुए हैं।
जिस देश के किसान मजबूत, वहां की राजनीति होती है उतनी ही मजबूत : रामकुमार कश्यप।
चीफ व्हिप एवं विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि जिस देश के किसान मजबूत होते हैं वहां की राजनीति उतनी ही मजबूत होती है। प्रदेश व देश की सरकार लगातार किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। किसानों और पशुपालकों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने कई प्रकार की योजनाएं भी चलाई हुई हैं, जिनका पशुपालक वर्षभर लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में किसानों का अहम योगदान रहा है। सरकार की योजना के अनुसार 1, 4 व 10 पशुओं से डेयरी की शुरुआत की जा सकती है। पशुपालकों को अलग-अलग योजना में 25 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा युवाओं के रोजगार शुरू करने के लिए ऋण के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं।
ये रहे मौजूद।
इस मौके पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, केंद्रीय आयुक्त डा. नवीना महेश्वरप्पा, महानिदेशक डा. प्रेमचंद, ज्वाइंट डायरेक्टर डा. धर्मेंद्र, डा. पुनीता, उप निदेशक डा. अनिल बनवाला, महिला जिलाध्यक्ष वंदना गौरी, योगी राज, अनिल शास्त्री, गुरदयाल सुनेहड़ी, अनु माल्याण, ऋषिपाल मथाना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel