हरियाणा स्टेट केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में विभिन्न मांगों और फार्मास्यूटिकल व्यापार से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 19 मई : हरियाणा स्टेट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों और फार्मास्यूटिकल व्यापार से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक सिंगला ने बताया कि प्रदेशभर के हजारों केमिस्ट एवं दवा वितरक वर्तमान में कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनका प्रभाव न केवल व्यापार पर बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण बिना उचित प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयों की बिक्री, नकली पर्चियों का इस्तेमाल, एंटीबायोटिक एवं नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं।
एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने सांसद नवीन जिन्दल से इस विषय में केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी हस्तक्षेप करने तथा छोटे दवा व्यापारियों एवं आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सांसद नवीन जिन्दल जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से लेते हैं और एसोसिएशन की मांगों एवं चिंताओं को संबंधित स्तर तक प्रमुखता से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है तथा इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, तरूण कुमार, जसपाल सिंह, विपिन सरदाना, विनोद गर्ग सदस्य लोक कष्ट निवारण समिति, भूषण मंगला और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देने ई-रिक्शा से कार्यालय पहुँचे सीएमओ

Wed May 20 , 2026
आजमगढ़। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं ईंधन की बचत को बढ़ावा देने हेतु पूरे देश में विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों के माननीय मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सरकारी कार्यों में वाहनों के अनावश्यक उपयोग में […]

You May Like

advertisement