हरियाणा प्रदेश 7 सालों में विकास और उन्नति के पहुंचा शिखर पर, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने किया हरियाणा दिवस की पूर्व सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
छाया – उमेश गर्ग।

प्रदेश के जाने-माने कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन।
राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी ने ली शपथ। सांस्कृतिक संध्या को समर्पित किया आजादी के अमृत महोत्सव को।

कुरुक्षेत्र 31 अक्टूबर :- हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच पर हरियाणा प्रदेश की 7 सालों की विकास और उन्नति की तेज गति के सुनहरी क्षणों को देखने का अनोखा अवसर मिला। इन सुनहरी क्षणों को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रदेश के जाने-माने रंग कर्मी और लोक कलाकार हरियाणा परिषद के कला कीर्ति भवन के मंच पर पूरे उत्साह के साथ पहुंचे। इन कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। अहम पहलू यह है कि यह सांस्कृतिक संध्या पूर्णत्य आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित रही।
सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा कला परिषद व जिला प्रशासन के तत्वाधान में हरियाणा दिवस की पूर्व सांस्कृतिक संध्या पर कलाकृति भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने वर्चुअल रूप से जुडकर और सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, एएसपी कर्ण गोयल, नगराधीश हरप्रीत कौर, भाजपा के महामंत्री सुशील राणा व प्रवक्ता विनित क्वातरा ने दीपशिखा प्रज्वलित करके किया। इस सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाने के लिए सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार राजकुमार, राजकुमार शर्मा, रमेश शर्मा, दिलावर शर्मा, शीश राम के साथ-साथ प्रदेश भर से पहुंचे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है। इस दौरान उपायुक्त मुकुल कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए सभी को शपथ भी दिलवाई।
हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर सबसे पहले प्रस्तुती सुधीर शर्मा और उनकी टीम ने वंदेमातरम के रूप में दी। इसके बाद सूचना जनसम्पर्क विभाग, अमित चौहान और उनकी टीम द्वारा देश भक्ति पर आधारित नाटक, कलाकार अजय द्वारा देश भक्ति गीत और कलाकार जावेद और उनकी टीम द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति ने सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 7 सालों में हरियाणा प्रदेश ने कृषि, बिजली, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया और तरक्की की ऊंचाइयों को छुआ है। इस सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां, ऑनलाइन प्रणाली ट्रांसफर लागू करके भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया। यह प्रदेश लगातार तरक्की की राह पर तेजी के साथ आगे बढेगा।
सांसद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने पिछले 7 सालों में चहुमुखी विकास किया है। इस प्रदेश के करीब 5500 गांव में 24 घंटे बिजली देकर एक अनोखा काम किया है।
इससे गांव भी शहरों की तर्ज पर विकसित हो रहे है। इतना ही नहीं घाटे में चल रहा बिजली महकमा अब आगे बढ रहा है। इस प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है।
विधायक सुभाष सुधा ने हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा प्रदेश को एक अलग राज्य का दर्जा मिला और इस प्रदेश को अलग राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा सरकार ने एक ऐसी ऊंचाईयों पर पहुंचाने का काम किया है जहां पर अब तक कोई भी राज्य नहीं पहुंच पाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों में कुरुक्षेत्र भी विकास की राह पर तेज गति के साथ आगे बढ़ा है। इस जिले में 225 करोड़ रुपए के एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना के साथ-साथ अनेकों बड़ी परियोजनाओं की सरकार ने सौगात दी है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने मेहमानों का स्वागत करते हुए सभी नागरिकों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस सांस्कृतिक संध्या को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी अधिकारियों ने एक टीम के रूप में बेहतरीन कार्य किया है। नगराधीश हरप्रीत कौर ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर एसडीएम सोनू राम, डीएसपी सुभाष चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री, डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला, डीएफओ रविन्द्र धनखड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाराणसी :सक्षम महिलाएं बना रही हैं वंचित बच्चियों को आत्मनिर्भर

Sun Oct 31 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव परिवर्तन कोई ऐसा पदार्थ नहीं है जो प्रत्यक्ष दिखाई दे। वह तो होता है, धीरे-धीरे हम उसका होना महसूस करते हैं। स्त्री आज सशक्तीकरण की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।इसे पूरा राष्ट्र महसूस कर रहा है। सक्षम और समर्थ नारियां गरीब और वंचित कन्याओं […]

You May Like

advertisement