हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने किया जेल का निरीक्षण

हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने किया जेल का निरीक्षण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बंदी महिला व पुरुषों से मिलीं और समस्याएं जानी।

कुरुक्षेत्र, 22 मई : हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला चेयरपर्सन रेणू भाटिया द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में पहुंच कर महिला बन्दियों से उनके रहन-सहन व उनको मिलने वालीं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त पुरूष बन्दियों की जेल में समस्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। महिला व पुरूष बन्दियों द्वारा जिला जेल पर कोई भी समस्या नही होने बारे बताया गया। इसके अतिरिक्त रेणू भाटिया द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए बुराई की राह छोड़कर अच्छाई की राह पर चलने का सन्देश दिया और भविष्य में बन्दियों से बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर शिवेन्द्र पाल, उप- अधीक्षक जेल ने अपने संबोधन में कहा कि जेल प्रसाशन समय समय जेल बंदियों की समस्याए पूछी जाती है और अगर कोई समस्या होती है तो उन्हें दूर किया जाता है। रेणू भाटिया के साथ सविता राणा, प्रोटक्शन ऑफिसर, कुसुम कम्बोज, सी.डी.पी.ओ., शैलजा सैनी, वन स्टॉप सैन्टर इन्चार्ज, कुलबीर कौर एवं बलजीत सिंह निरीक्षक हरियाणा पुलिस साथ थे। इस अवसर शिवेन्द्र पाल, उप-अधीक्षक जेल (सु. ) रमेश कुमार, लाईन अधिकारी व पाला राम, उप-सहायक अधीक्षक जेल व समस्त कर्मचारी भी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइंटिफिक मैथड रिसर्च के लिए महत्वपूर्णः प्रो. वी.एन.अत्री

Fri May 23 , 2025
साइंटिफिक मैथड रिसर्च के लिए महत्वपूर्णः प्रो. वी.एन.अत्री वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 22 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ग्रांट कमीशन- मालवीय मिशन अध्यापक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा प्रस्तावित दो सप्ताह के आनलाइन इंटरडिसीपलिनरी रिफ्रेशर कोर्स इन रिसर्च मैथडोलोजी इन सोशल साइंस के […]

You May Like

advertisement