
हरियाणा सुपर 100 के 62 विद्यार्थियों ने मारी नीट परीक्षा 2026 में बाजी, 5 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में हासिल किए 600 से ज्यादा अंक।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 18 जुलाई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थी निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में देश और विदेश में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिसके परिणामस्वरूप ही नीट परीक्षा 2026 में 62 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है और इनमें से 5 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। इस परिणाम की फीडबैक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी गई है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाओं का संदेश दिया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शनिवार को ढांड रोड पर स्थित हरियाणा सुपर 100 विद्यार्थियों को लेकर विकल्प संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलित करके विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने निट की परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थी नमन, श्रुति, वंदना, अन्नु के साथ साथ अन्य विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उपलब्धि के लिए नीट की परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर बधाई व शुभकामनाएं भी दी है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने हरियाणा सुपर 100 डीएसई हरियाणा के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा 2026 में सराहनीय और अच्छा प्रदर्शन किया है। इस हरियाणा सुपर 100 के 62 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा को पास किया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर 100 के परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विस्तृत रूप से फीड बैक रिपोर्ट दी गई है और इस रिपोर्ट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुश है, उन्होंने सभी 62 विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाओं का संदेश भेजा है। इस हरियाणा सुपर 100 के 62 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक, 18 विद्यार्थियों ने 550 से ज्यादा अंक, 33 विद्यार्थियों ने 500 से ज्यादा और 49 विद्यार्थियों ने 400 से ज्यादा अंक प्राप्त किए है। उपायुक्त ने कहा कि इन 62 विद्यार्थियों में से 39 बेटियां शामिल है। इनमें 9 विद्यार्थी हिसार जिला, रोहतक से 7, गुरुग्राम से 6, फतेहबाद से 6, सोनीपत से 5, भिवानी से 5 और फरीदाबाद से 5 विद्यार्थी शामिल है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थी नमन कौशिक ने 663 अंक लेकर ऑल इंडिया में 766 वां रैंक हासिल किया है। इन 62 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों को गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला मिला है। इससे पहले हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों जेईई की परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया, इनमें से 38 विद्यार्थियों का आईआईटी और 35 विद्यार्थियों का एनआईटी में दाखिला हुआ है। यह केवल अंत नहीं अपितु एक नई मंजिल की ओर बढ़ने की शुरुआत है। इन विद्यार्थियों को केवल 2 साल मन लगाकर मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि जेईई की परीक्षा में अच्छा परिणाम आने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विशेष कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सम्मानित किया और घोषणा की कि बुनियाद के 103 की संख्या से बढ़ाकर 128 किया जाएगा।
हरियाणा सुपर 100 विकल्प संस्थान के निदेशक नवीन मिश्रा ने सुपर 100 के उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा सुपर 100 के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक नया मुकाम हासिल किया है और राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को तराशने का काम किया जा रहा है। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जिला प्रशासन का अहम योगदान है। विकल्प के संयोजक प्रदीप ने भी विद्यार्थियों के साथ बिताए गए अहम लम्हों को प्रेरणा के लिए सबके समक्ष रखा। इसके अलावा निट 2026 की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थी नमन कौशिक, वंदना, श्रुति और अन्नु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विकल्प का कोई विकल्प नहीं है। यह संस्थान जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों को एक राह दिखाने का काम कर रहा है। इस हरियाणा सुपर 100 में विद्यार्थियों को परिवार और दोस्तों से मोह तोडक़र केवल 2 साल मेहनत करने की जरूरत है। अभिभावक झज्जर निवासी कृष्ण ने भी अपने विचार सांझा किए है। इस कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने निट की परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सम्मानित किया है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह सहित संस्थान के पदाधिकारी व शिक्षकगण मौजूद थे।


