हरियाणा ।थानेसर के सभी नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है निवारण।

थानेसर के सभी नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है निवारण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 2 फरवरी :- भाजपा युवा नेता साहिल सुधा ने कहा कि थानेसर के प्रत्येक वार्ड में विधायक सुभाष सुधा के मार्गदर्शन में विकास कार्य करवाए जा रहे है। सभी वार्डों में आमजन की समस्याओं का भी प्रमुखता के आधार पर निवारण किया जा रहा है। वे मंगलवार को थानेसर के वार्ड 26, 27, 30 व फौजी कालोनी में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इसके उपरांत साहिल सुधा ने वार्ड वासियों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल की। इस दौरान वार्ड वासियों ने टावर से सम्बन्धित समस्या के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाकर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने वार्ड 30 में गली में साफ-सफाई से सम्बन्धित समस्याओं को सुना और इन समस्यों का अधिकारियों द्वारा जल्द समाधान करवाने के लिए कहा है।
उन्होंने थानेसर के विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है, शहर में विभिन्न विकास कार्यो पर कार्य प्रगति पर है और कई विकास कार्य पूर हो चुके है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लोगों का जन-जीवन प्रभावित हुआ है। इस कठिन परिस्थिति में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाना जरुरी है। इस समय लोगों को सोशल डिस्टैंस के नियमों की पालना करते हुए अपनी समस्या को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने का काम करे ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज। किसान सम्मान निधि के लिए त्रिदिवसीय कैंप का हुआ आयोजन

Tue Feb 2 , 2021
हसेरन किसान सम्मान निधि के लिए त्रिदिवसीय कैंप का हुआ आयोजनजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ कु देवेंद्र सिंह हसेरन ब्लॉक मुख्यालय स्थित कृषि रक्षा इकाई पर त्रिदिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे किसानों की किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा वही किसानों […]

You May Like

Breaking News

advertisement