![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221119-WA0070.jpg)
युवा संसद कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन,छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 19 नवम्बर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में युवा संसद कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। छात्राओं द्वारा अध्यक्ष, महासचिव, अतिथि (विदेशी), मार्शल, मीडिया एवं विपक्ष की भूमिका का बखूबी मंचन किया। छात्राओं ने प्रधानमंत्री, मंत्री एवं विपक्ष की भूमिका को निभाया। कार्यक्रम में परस्पर प्रश्नोत्तर, आरोप, प्रत्यारोप, शपथ, श्रद्धांजलि व विधायी कार्य का मंचन किया गया। छात्राओं ने अपने पद के अनुसार वस्त्र व अन्य प्रोटोकॉल का पालन किया। कार्यक्रम में छात्राओं का मनोबल देखते ही बनता था। कार्यक्रम को देखने वाले सभी लोग प्रभावित हुए। ऐसा लग रहा था कि संसद की कार्यवाही प्रत्यक्ष में चल रही हो। इस आयोजन में डीआईईटी से आए हुए निर्णायक मंडल से डा. राजेंद्र कुमार सहायक प्रोफेसर राजनीति शास्त्र तथा डा. संजीव भारद्वाज प्राध्यापक हिंदी ने भी छात्राओं की भूमिका की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की तैयारी रेखा रानी प्राध्यापिका राजनीति विज्ञान एवं कुसुम कुमारी ने करवाई। मंच का संचालन सुमन गौतम ने किया। प्रधानाचार्य ने निर्णायक मंडल एवं कार्य संचालकों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में भाग लेती हुई छात्राएं एवं निर्णायक मंडल।