राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की शिल्पी जैन को मिली अहम जिम्मेदारी

आयोजक नीलम सिंह महिलाओं को दे रही हैं राष्ट्रीय मंच।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 जुलाई : महिलाओं की पाक कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कुकिंग एवं बेकिंग प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है। संचालिका नीलम सिंह द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ( लेवल -2 ) 15 जुलाई और 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए हरियाणा की शिल्पी जैन को हरियाणा एवं पंजाब स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उन्हें दोनों राज्यों में प्रतिभागियों के समन्वय, मार्गदर्शन तथा प्रतियोगिता के संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिल्पी जैन लगातार प्रतिभागियों से जुड़कर उन्हें प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण की जानकारी दे रही हैं और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन देश-विदेश के प्रतिष्ठित शैफ करेंगे। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 22 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, असम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। नीलम सिंह, जो एम. जे .एकेडमी” की मालिक हैं, ने बताया कि” किचन से कामयाबी तक केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने का एक राष्ट्रीय अभियान है। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जो कुकिंग और बेकिंग के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, विशेषज्ञों से सीखने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।
हरियाणा एवं पंजाब स्टेट कोऑर्डिनेटर शिल्पी जैन ने कहा कि महिलाओं में इस प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में प्रतिभागी पूरे समर्पण के साथ अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उनका मानना है कि यह मंच अनेक महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें अपने हुनर को देशभर में प्रदर्शित करने का अवसर देगा। “किचन से कामयाबी तक” आज देशभर की महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बनता जा रहा है, जहां प्रतिभा, आत्मविश्वास और नए अवसरों का संगम देखने को मिलेगा। जानकारी देती हुई शिल्पी जैन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकासखण्ड क्यारा में ग्राम पंचायत सिमरा बोरीपुर गौशाला परिसर एवं ग्राम पंचायत बारीनगला में अमृत सरोवर पर एक "पेड़ मां के नाम" लगाया

Sun Jul 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस ग्राम पंचायत सिमरा बोरीपुर गौशाला परिसर में एवं ग्राम पंचायत वारी नगला में अमृत सरोवर पर विकास खण्ड क्यारा में मिया बाकी पद्धति द्वारा वृहद /महा वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम सम्मानित। जनप्रतिनिधिओं के द्वारा, स्कूल के बच्चों के द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement