जयराम विद्यापीठ में हास्य कवि सम्मेलन में हरियाणवी हास्य कवियों ने मानवीय संवेदनाओं के साथ देशभक्ति का रंग बिखेरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणवी हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन।
देश के महान वेदों के ज्ञाता एवं प्रकांड वेद विद्वानों ने उठाया हरियाणवी हास्य का आनंद।
जयराम विद्यापीठ में आयोजित हुआ हरियाणवी हास्य कवि सम्मेलन।

कुरुक्षेत्र, 26 अक्तूबर : जयराम विद्यापीठ परिसर में देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की प्रेरणा से भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण के साथ मानव कल्याण के लिए वेदों का मंथन एवं साक्षात्कार के लिए चारों वेदों के महान ज्ञाता व प्रकांड वेद विद्वान तीन दिवसीय राष्ट्रीय वैदिक सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सोमवार को देर सायं वैदिक सम्मेलन के दो सत्रों के उपरांत विद्यापीठ में भव्य हरियाणवी हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह हरियाणवी हास्य कवि सम्मेलन देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में वयोवृद्ध हरियाणवी कवि सत्यदेव सहित महेंद्र शर्मा, वी. एम. बैचेन, आलोक भण्डारिया, उत्तरप्रदेश से त्रिपाठी व प्रमुख हरियाणवी हास्य कलाकार डा. महावीर गुड्डू ने अपनी रचनाओं से मानवीय संवेदनाओं के साथ देशभक्ति का रंग बिखेरा। हरियाणवी हास्य कविताओं का देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों ने खूब आनंद लिया और कवियों को सराहा। हास्य कवि सम्मेलन का शुभारम्भ श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन के अध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार मिश्र, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश कुमार पाण्डेय व सेवानिवृत आयुक्त टी. के. शर्मा ने किया। हास्य कवि सम्मेलन का मंच संचालन डा. महावीर गुड्डू ने किया और सभी कवियों को रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी कवि सम्मेलन के प्रारम्भ से पूर्व कहा कि सभी वेदों के ज्ञान के साथ जीवन में प्रसन्नता एवं हास्य का भी विशेष स्थान है। हास्य की कला हर इंसान के पास नहीं होती है। वह व्यक्ति समाज में बहुत अहम स्थान रखता है जो खुद भी अपने जीवन में प्रसन्नता के साथ दूसरों को खुशियां एवं हंसी प्रदान करता है। वयोवृद्ध हरियाणवी कवि सत्यदेव ने हरियाणवी संस्कृति की आधुनिक जीवन में महत्ता के साथ संस्कारों पर अपनी रचना माध्यम से भावनाएं रखी। हरियाणवी कवि महेंद्र शर्मा जो 15 वर्षों से लाल किले की प्राचीर से प्रस्तुति देते आए हैं उन्होंने बड़े ही सुंदर तरीके से राष्ट्रीयता पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कवि वी. एम. बेचैन ने मानवीय भावनाओं पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की तो आलोक भंडोरिया ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से आधुनिक जीवन पर अपनी व्यंग्य रचनाएं रखी। जबकि मंच संचालन कर रहे डा. महावीर गुड्डू ने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का महत्व बताया। उन्होंने देशभक्ति पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की और उसमें भी हास्य रस भर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक एवं हास्य प्रेमी मौजूद रहे। अंत में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने सभी हास्य कवियों को सम्मानित किया।
मंच पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करते हुए कवि एवं उपस्थिति।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमें देश में समस्या का नहीं बल्कि समाधान का हिस्सा बनना चाहिए : डा. संजीव कुमारी

Wed Oct 27 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 पानीपत समालखा :- राजकिय  कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  नारायणा समालखा में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला द्वारा  रोल मॉडल  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद् डॉ. संजीव कुमारी वजीरपुर टीटाणा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत […]

You May Like

advertisement