हरियाणवी संस्कृति और बोली सबसे न्यारीः सुमन सैनी

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 01 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर लगाए गए हरियाणा पैवेलियन का हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने अवलोकन किया। हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और हमारी बोली सबसे न्यारी है और सबसे खास है। हमारी बोली में जो मिठास है और संस्कृति में जो संस्कार हैं वो किसी से कम नहीं।
हरियाणा पवेलियन में पहुंचने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनका विधिवत् रूप से स्वागत किया। हरियाणा पैवेलियन का बड़ी जिज्ञासा व उत्साह के साथ अवलोकन करने के बाद सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा पैवेलियन में आकर एक ही जगह पर पूरे हरियाणा के विकास, समृद्धि, परम्परा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, खान-पान व रहन-सहन के दर्शन हो जाते हैं। यहां पर आकर अपनेपन का अहसास होता है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से हरिकेश पपोसा व अन्य सदस्यों ने उन्हें स्वदेशी का पत्रक भी भेंट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश

Tue Dec 2 , 2025
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21 हजार बच्चों सहित विभिन्न देशों में हुआ वैश्विक गीता पाठ।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में की शिरकत।गीता का संदेश कालातीत,यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत : नायब सिंह सैनी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव […]

You May Like

advertisement