दुखभंजन मंदिर में हवन यज्ञ, भक्तों ने की सुख-शांति की कामना

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : शहर के प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वीर बजरंगी के भक्तों ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूर्णाहुति अर्पित की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
हवन के उपरांत वीर बजरंगी का सिंदूर, पुष्प एवं आकर्षक श्रृंगार कर विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा एवं राम नाम का स्मरण किया।
इस अवसर पर बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि हनुमानजी की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान श्रीराम के परम भक्त हैं और उन्हें प्रसन्न करने का सर्वोत्तम उपाय राम नाम का जाप करना है। जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रीराम का स्मरण करता है, उस पर बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहती है तथा उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
कार्यक्रम में मंदिर के मैनेजर एच.के. पाल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, पंडित सुशील शास्त्री, सोहन लाल शर्मा, धर्मदत्त कौशिक, राजपाल कोहली, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, दर्शन पाहवा, लाल बहादुर शर्मा, पवन शर्मा अमीन, फूल सिंह शर्मा, मुन्ना तिवारी, सुभाष सैनी, राज रानी, मीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दुखभंजन मंदिर में वीर हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीटीपी की टीम ने खेड़ी रामनगर में लगभग 9 एकड़ में पनप रही अवैध कालोनी में किए गए निर्माण को किया नष्ट: विश्राम कुमार मीणा

Tue Jul 21 , 2026
डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनियों में चारदीवारी, कच्ची सडक़ों, डीपीसी को किया नष्ट। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राजस्व संपदा थानेसर के गांव खेड़ी रामनगर में लगभग 9 एकड़ में पनप रही एक अवैध कालोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की […]

You May Like

Breaking News

advertisement