श्री कृष्ण गोधाम में फाल्गुन संक्रांति पर हुआ हवन यज्ञ

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा विशेष संवाददाता] :=स्थानीय बहोना मेहरों रोड स्थित श्री कृष्ण गोधाम में फाल्गुन संक्रांति पर गोवंश तथा सर्व भले की कामना करने हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में गोधाम के प्रधान एडवोकेट विनय कश्यप तथा सेक्रेटरी डा. प्रेम शर्मा मुख्य यजमान के तौर पर उपस्थित हुए।
आचार्य सुनील शास्त्री ने पूरी वैदिक विधि से मंत्रोच्चारण करते यज्ञ में आहुतियां भेंट करते हुए प्रभु श्री का गुणगान करते गोवंश तथा सर्व भले की प्रार्थना की।इस दौरान गोधाम के चेयरमैन संजीव सूद की माता एवं गोधाम का प्रधान रहे स्व. जोगिंदर पाल सूद की धर्मपत्नी श्रीमती उमा सूद की तेरहवीं बरसी पर उनकी आत्मिक शान्ति की प्रार्थना कर आहुतियाँ भेंट की गई।आचार्य शास्त्री जी ने कहा कि गौ सेवा करने वालों पर प्रभु की अपार कृपा रहती है।ऐसे में हमें यथायोग्य गोसेवा कर के प्रभु कृपा लेनी चाहिए।आज फाल्गुन संक्रांति की विशेष महत्ता है। इस दिन किये गए दान पुण्य का अधिक लाभ मिलने समेत पाठ पूजा भी जीवन सफल बनाने में सहायक होती है।इस लिए सभी को समर्थानुसार दान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमारे दूषित हो रहे वातावरण को स्वच्छ बनाने में हवन यज्ञ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।जिसके लिए श्री कृष्ण गोधाम में हर संक्रांति को हवन यज्ञ करवाने समेत अन्य धार्मिक दिवसों पर हवन यज्ञ करवा वातावरण को स्वच्छ बनाने में योगदान डाला जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕ ਵੈਲਫੇਅਰ ਯੂਨੀਅਨ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ</em>

Sat Feb 12 , 2022
ਮੋਗਾ : [ ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:=ਸੂਬੇਦਾਰ ਗੁਰਭੇਜ ਸਿੰਘ [ਸੇਵਾਮੁਕਤ] ਸਕੱਤਰ, ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕ ਵੈਲਫੇਅਰ ਯੂਨੀਅਨ ਬਾਘਾ ਪੁਰਾਣਾ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਵਾਰਤਾ ਰਾਹੀਂ ਮੀਟਿੰਗ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ, ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਮਿਤੀ 12 ਫਰਵਰੀ : ਸਾਬਕਾ ਸੈਨਿਕ ਵੈਲਫੇਅਰ ਯੂਨੀਅਨ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਸੂਬੇਦਾਰ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ [ਸੇਵਾਮੁਕਤ]ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ […]

You May Like

advertisement