उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले धार्मिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तिया

सागर मलिक

भीमाशंकर लिंगम, कैलाशानंद गिरि व रविन्द्र पुरी ने सीएम से चारधाम तैयारी पर चर्चा की

देहरादून। धार्मिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने सीएम धामी से मुलाकात की। शुक्रवार को तीन बड़े धार्मिक गुरुओं ने सीएम से मिलकर विभिन्न मसलों पर चर्चा की। गौरतलब है कि इसी हफ्ते चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। और 2027 में हरिद्वार में कुम्भ का आयोजन होना है।

श्री केदारनाथ धाम के परम पूज्य रावल जगतगुरू श्री भीमाशंकर लिंगम् व महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि व अखाड़ा परिषद के रविन्द्र पूरी ने सीएम धामी से भेंट की।

शुक्रवार को हुई मुलाकात में सीएम धामी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर आध्यात्मिक विषयों समेत श्री केदारनाथ यात्रा के संबंध में चर्चा भी की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की ।

मुख्यमंत्री आवास में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविन्द्रपुरी जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की । दोनों के साथ कुम्भ को लेकर चर्चा हुई।

धार्मिक गुरुओं के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: नव नियुक्त दायित्वधारियों ने राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की

Sat Apr 26 , 2025
देहरादून: नव नियुक्त दायित्वधारियों ने राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की,सागर मलिक उत्तराखंड: 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन में उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को विभिन्न विभागों में नियुक्त दायित्वधारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने सभी […]

You May Like

Breaking News

advertisement