स्वास्थ्य जांच एवं उपचार परामर्श शिविर का हुआ आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

खान-पान व साफ-सफाई में सावधानी बरतकर महिलाएं रह सकती हैं रोगमुक्त : डॉ. सुनिति तंवर।

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रसूती तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा बुधवार को राजकीय आदर्श संस्कृति माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दो सौ से अधिक छात्राओं के एचबी और एनिमिया की जांच की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। हिन्दी विषय के प्राध्यापक डॉ. सोमदत्त द्वारा आयुष विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों का स्वागत व परिचय विद्यार्थियों के समक्ष कराया गया। इस अवसर पर प्रसूती तंत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनिति तंवर ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की और खुद को स्वस्थ रखने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर के काम में व्यस्त होने के कारण खुद का ध्यान नहीं रख पाती। जिसकी वजह से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए और नियमित व्यायाम जरूर करना चाहिए। इसके साथ डॉ. सुनिति तंवर ने छात्राओं को साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी, क्योंकि सफाई बरतने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आयाम है। मगर आज की युवा पीढ़ी इसे भूल चुकी है। स्वच्छ आहार का स्थान जंक फूड ने ले लिया है। इसी तरह खेलों की जगह फोन बच्चों के हाथ में देखने को मिलता है। इनसे कुछ समय के लिए सुख तो मिलता है मगर मनुष्य अपना जीवन काल छोटा कर रहा है, लेकिन समय अभी भी है, अगर अपनी आदतों में बदलाव करते हैं, तो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्राप्त किया जा सकता है। शिविर के अन्त में प्राध्यापक राजेंद्र द्वारा आयुष विश्वविद्यालय का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कनक लता, प्रोमिला और सुनिता मौजूद रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तानुष को हाई वोल्टेज करंट लगने के कारण उनके दोनों हाथ चले गए थे। लेकिन समाज सेवक विपुल नारंग के प्रयासों से उनको कृत्रिम अंग लगाया गया। जिसके कारण उसका जीवन अब आसान हो जाएगा।

Thu Sep 5 , 2024
फिरोजपुर 04 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= वर्ष 2018 में तानुष को हाई वोल्टेज करंट लगने के कारण दोनों हाथ चले गए थे। समाज सेवक श्री विपुल नारंग के अंथक प्रयास व 1 वर्ष के परिश्रम के बाद तनुष को कृत्रिम अंग लगाया गया। जिससे तानुष को अब जीवन […]

You May Like

Breaking News

advertisement