हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि और एनसीडी क्लीनिकों को सक्रिय करने के निर्देश

जागरूकता अभियान में मीडिया, सोशल मीडिया एवं स्थानीय प्रभावशाली लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो

  गैर संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे हार्ट अटेक, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, सीओपीडी, किडनी रोग एवं स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की बढ़ती चुनौती को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एन.आर. वर्मा ने जनपद के जिला एनसीडी नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय डिप्टी सीएमओ, चिकित्सा अधीक्षकों एवं समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि हार्ट अटेक,  हाई ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज जैसी बीमारियाँ “साइलेंट किलर” के रूप में तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही हैं। समय पर जांच, नियमित दवा एवं निगरानी से हार्ट अटैक, लकवा, किडनी फेल्योर एवं अन्य गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
 उन्होंने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित एनसीडी क्लीनिकों को पूर्ण क्षमता के साथ सक्रिय किया जाए तथा ई-कवच पोर्टल पर मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए। डेटा एंट्री ऑपरेटर, स्टाफ नर्स एवं काउंसलर को सक्रिय करते हुए नियमित ओपीडी संचालन, दवा उपलब्धता एवं मरीजों की फॉलोअप व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
  डाॅ वर्मा ने कहा कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर कंप्यूटर एवं इंटरनेट संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की अधिकाधिक स्क्रीनिंग कर संभावित मरीजों की समय से पहचान की जाए। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,  आशा एवं एएनएम के माध्यम से समुदाय स्तर पर विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान चलाए जाएँ।
  मुख्य चिकित्साधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि एनसीडी जागरूकता अभियान, बैठकों एवं शिविरों की फोटो एवं गतिविधियों का विवरण नियमित रूप से विभागीय व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा किया जाए ताकि गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा सके। साथ ही स्थानीय मुख्यधारा की मीडिया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जागरूकता अभियानों को जन-जन तक पहुँचाया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग स्क्रीनिंग एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठा सकें।
  उन्होंने निर्देशित किया कि जिला एनसीडी नोडल अधिकारी सहित समस्त क्षेत्रीय डिप्टी सीएमओ अपने-अपने क्षेत्रों में एनसीडी क्लीनिकों, स्क्रीनिंग गतिविधियों एवं ई-कवच पोर्टल पर प्रविष्टियों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि एनसीडी कार्यक्रम की प्रगति एवं ई-कवच पोर्टल की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
जनपदवासियों से अपील करते हुए डाॅ एन.आर. वर्मा ने कहा कि सभी लोग निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच अवश्य कराएँ, तंबाकू एवं धूम्रपान से दूरी बनाए रखें तथा संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचाव करें।

                                       

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे अस्पताल फिरोजपुर में पी.आर.पी. थेरेपी की शुरुआत, मरीजों को मिलेगी आधुनिक इलाज सुविधा

Sat May 16 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 16 मई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement