होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क, सभी चिकित्सालय एवं एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट मोड पर -सीएमओ

होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क, सभी चिकित्सालय एवं एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट मोड पर -सीएमओ

 जनपद में आगामी होली पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० एन आर वर्मा ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है।
    मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर, मंडलीय जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सभी 100 शैय्या चिकित्सालयों सहित समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं एंबुलेंस सेवाओं (108 एवं 102) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी चिकित्सालयों में 24×7 आपातकालीन सेवाएं संचालित रहेंगी तथा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी विशेष रोस्टर के अनुसार निर्धारित कर दी गई है।
    सीएमओ ने कहा होली के दौरान रंगों एवं रसायनों से एलर्जी, आंखों में संक्रमण, खाद्य विषाक्तता, जलने अथवा सड़क दुर्घटनाओं जैसी संभावित घटनाओं को देखते हुए आवश्यक दवाओं, जीवनरक्षक उपकरणों एवं उपचार व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चिकित्सालयों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं इमरजेंसी सेवाओं को निरंतर क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए हैं।
       डाॅ वर्मा ने जनपदवासियों से अपील की है कि होली पर्व के दौरान सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें, नशे की स्थिति में वाहन कत्तई न चलाएं तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी चिकित्सालय अथवा एंबुलेंस सेवा 108/102 का उपयोग करें।

                                      (डाॅ एन आर वर्मा)
                                  मुख्य चिकित्साधिकारी
                                            आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया किशोर न्याय बोर्ड व बालिका गृह का निरीक्षण

Sat Feb 28 , 2026
सिंगारभाट में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन उत्तर बस्तर कांकेर, 28 फरवरी 2026/  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर श्री संजीव कुमार टामक द्वारा किशोर न्याय बोर्ड, कांकेर एवं बालिका गृह, सिंगारभाट का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर विधिक जागरूकता शिविर […]

You May Like

Breaking News

advertisement