अजमेर में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की अपील

Oplus_131072

अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
अजमेर में होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की अपील: गुलाल और फूलों से खेलें सुरक्षित होली
अजमेर। रंगों के त्योहार होली को लेकर जहां बाजारों में रौनक बढ़ गई है, वहीं चर्म रोग विशेषज्ञों ने लोगों से सुरक्षित तरीके से होली खेलने की अपील की है। चर्म रोग विभाग के डॉक्टर राजकुमार कोठीवाल ने कहा कि इस बार होली प्राकृतिक गुलाल और फूलों से खेलना ही बेहतर रहेगा।
डॉ. कोठीवाल ने बताया कि बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल की मात्रा अधिक होती है, जिससे त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी, खुजली, रैशेज और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे ज्यादा खतरा रहता है। उन्होंने सलाह दी कि हर्बल गुलाल और फूलों से होली खेलने से त्वचा को नुकसान नहीं होता और त्योहार की खुशी भी बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि होली खेलने से पहले शरीर पर सरसों या नारियल का तेल लगा लें, जिससे रंग सीधे त्वचा पर असर नहीं करेगा। आंखों और बालों की विशेष सुरक्षा रखें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजाद नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर में भंडारे का आयोजन

Mon Mar 2 , 2026
हरियाणा संपादक- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता उमेश गर्ग। दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : आजाद नगर के शिव शक्ति मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव […]

You May Like

advertisement