अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा प्रहारबिलरियागंज व फरिहाँ में ताबड़तोड़ छापेमारी, कई केंद्र सीज़

आजमगढ़। रविन्द्र कुमार जिलाधिकारी के आदेश एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा के सख्त निर्देशन में जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में डिप्टी सीएमओ/नोडल नर्सिंग होम प्रतिष्ठान डॉ. आलेन्द कुमार के नेतृत्व में बिलरियागंज एवं फरिहाँ क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें कई संस्थान बिना पंजीकरण एवं मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित पाए गए।

बिलरियागंज (चाँदपट्टी/आजमपुर बाजार) में हुई प्रमुख कार्रवाई:
चाँदपट्टी स्थित “आंख का अस्पताल एवं चश्मा घर” को पूर्व में नोटिस के बावजूद संतोषजनक उत्तर न देने तथा अवैध ऑपरेशन की सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।
जायसवाल डेंटल केयर सेंटर, चाँदपट्टी को भी अपंजीकृत पाए जाने पर 3 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है संतोषजनक अभिलेख न प्राप्त होने पर आगे कड़ी कार्यवाही की जायेगी
इसी प्रकार आजमपुर बाजार स्थित दुबे पैथोलॉजी सेंटर एवं यूनिक डेंटल केयर सेंटर को भी बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर 3 दिन का नोटिस जारी करते हुए समस्त अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही तय ।

फरिहाँ में हुई प्रमुख कार्रवाई:

  विद्या हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र में निरीक्षण के दौरान पंजीकरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर उसके ऑपरेशन थियेटर (OT) को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। आयुष पाली क्लीनिक को भी अपंजीकृत पाए जाने पर 3 दिन का नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एन आर वर्मा ने दो टूक कहा है कि अवैध एवं मानकविहीन चिकित्सा संस्थानों का संचालन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस प्राप्त संस्थानों द्वारा निर्धारित अवधि में वैध अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूर्ण रूप से सीज की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में ऐसे अवैध संस्थानों के विरुद्ध अभियान आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement