बिहार:जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ मेले का आयोजन

संवाददाता-विक्रम कुमार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा परिसर में रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि परिवार स्वास्थ्य मेला का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण करना है। जिसके तहत लड़का व लड़की की सही उम्र में शादी होनी चाहिए ।गांव में अब भी कम उम्र में लड़का और लड़की की शादी करा दी जाती है। साथ ही बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतराल अवश्य होना चाहिए।प्रखंंड चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाई जाती है। पूरे विश्व में भारत पहला देश है जहां परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना है लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही बच्चों के बीच सही समय अवधि का अंतराल हो जिससे मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रह सके,वही यौन रोग से बचाव व अनचाहे बच्चों से बचाव हेतु सरकार द्वारा कई प्रकार के साधन उपलब्ध कराए गए हैं जिनका लोग प्रयोग कर जनसंख्या में नियंत्रण लाया जा सके ताकि देश का विकास हो सके। मौके पर उमेश पंडित, राजेश कुमार , मुकेश कुमार ,वाँवी कुमारी,
सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एंव आशा कर्मी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:इप्टा के सहयोग के लिए कभी पीछे नहीं हटूंगी :डॉक्टर रूबी

Mon Jul 12 , 2021
पूर्णिया संवाददाता बिना गुरु का ज्ञान नहीं होता है।आज मैं जो भी हूं,जिस भी मुकाम पर हूँ, उसमे गुरु की कृपा सबसे ऊपर है। गुरुजनों व विद्वतजनों का संगठन इप्टा देश के शिक्षा के सर्वांगिक विकास में महती भूमिका निर्वहन कर रही है। संगठन को जब भी मेरी जरूरत होगी […]

You May Like

Breaking News

advertisement