स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरूरी : डॉ. वीरेन्द्र पाल

स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरूरी : डॉ. वीरेन्द्र पाल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में पर्यावरण की अहम भूमिका : डॉ. विजय कुमार।
केयू आईआईएचएस में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

कुरुक्षेत्र, 05 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज के प्रांगण में बुधवार को पौधारोपण करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरूरी है। इसलिए स्वस्थ वातावरण के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रकृति के संरक्षण में केयू ने विद्यार्थियों द्वारा पौधे रोपित करने के लिए इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हवा, पानी तथा जलवायु एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने में पौधों की अहम भूमिका होती है।
इस अवसर पर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में पर्यावरण की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि पेड़ों को मानव जीवन का रक्षक भी कहा जाता है तथा वे पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।
इस अवसर पर आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल, प्रो. अश्विनी कुश, प्रो. संतोष दहिया, प्रो. पूनम, प्रो. कुसुमलता, प्रो. अमृत, डॉ. सतीश, डॉ. संतोष कुमार दुबे, डॉ. संजय, डॉ. मनीष, डॉ. वीर विकास, डॉ. ज्योति, डॉ. सचिन, नेहा, आरती, मोनिका, आरती, मोनिका, मंगेश शर्मा, संतकुमार, सतनारायण सहित फूलचंद मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रिकेट में ओपनर्स के रोल और उनकी उपयोगिता पर आधारित पुस्तक ‘ओपनर्स’ का विमोचन

Thu Feb 6 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी : वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह की नई पुस्तक ‘ओपनर्स’ का विमोचन आज विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह, सदस्य कृष्ण कुमार भंडारी और वरिष्ठ टीवी पत्रकार सत्येंद्र राय ने ओपनर्स का विमोचन किया। यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement