स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मष्तिष्क का निवास

पेण्ड्री जांजगीर - स्वस्थ शरीर में ही स्वास्थ्य मष्तिष्क का वास होता है शरीर को स्वस्थ रखने के लिये खेल अत्यंत महत्वपूर्ण है कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसमें कम संसाधनों से हम अपने आप को और अपने साथियों को चुस्त दुरूस्थ और स्वस्थ रख सकते है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आभास बोस ने कही। वे ग्राम पेण्ड्री (जांजगीर) में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना सिखाती है जिससे हम मिल जूलकर काम करने व समन्वयक का भाव विकसित होता है इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को हरेली की बधाई दी। पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भोजराम टण्डन ने कहा कि आज हमारे छ.ग. का प्रथम एवं सबसे बड़ा त्यौहार हरेली है इस अवसर पर उन्होंने हरेली की बधाई देते हुये सभी ग्रामवासियों की अच्छी फसल व गौवंश संवर्धन की कामना की। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष गांधी मैदान में हरेली के दिन आयोजित किया जाता है। इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों व आस-पास के ग्रामीणजनों से खास उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर बलराम भार्गव, मयाराम साहू, बरातू टण्डन, पुटुलाल यादव, धनसाय टण्डन, संतू कश्यप, ईश्वर कश्यप, चंदन यादव, नोहर साहू, दुखू कश्यप, संतराम यादव, अशोक केंवट, संतोष बरेठ, ओमप्रकाश कश्यप, रामायण कश्यप, अश्वनी बरेठ, छोटेलाल कश्यप, दुर्गा कश्यप, कैलाश कश्यप सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਫਲੱਡਾਂ ਕਾਰਨ ਫੈਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਾ: ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਅਤੇ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਐਸ ਬੀ ਐਸ ਕਾਲਜ (ਸੋਢੇ ਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਚਾਲੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ

Tue Jul 18 , 2023
ਫਲੱਡਾਂ ਕਾਰਨ ਫੈਲਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਾ: ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਅਤੇ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਐਸ ਬੀ ਐਸ ਕਾਲਜ (ਸੋਢੇ ਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਚਾਲੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਅਤੇ ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋ ਸ਼ਰਨਜੀਤ ਕੌਰ (ਵਾਇਸ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਐਸ. ਬੀ.ਐਸ ਕਾਲਜ), ਡਾਂ. ਹਰਜਿੰਦਰ […]

You May Like

advertisement