स्वस्थ नारी अभियान”, 4 मई से बोड़ला ब्लॉक के झलमला से हो रहा शुरू

पूरे जिले में मई-जून माह में चलेगा सघन एनीमिया जांच अभियान

महिलाओं- किशोरियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष फोकस

कवर्धा, 03 मई 2026/ कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित है। इसी क्रम में नीति आयोग के सहयोग से विकासखंड में ‘स्वस्थ नारी अभियान’ नामक एक विशेष पहल प्रारंभ की जा रही है, जिसके तहत पूरे विकासखंड में एनीमिया जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ये शिविर मई एवं जून 2026 के दौरान आयोजित होने वाले सुशासन तिहार शिविरों और पंचायत स्तर में लगाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 4 मई को झलमला में आयोजित सुशासन तिहार शिविर से होगी।
इन शिविरों में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए निःशुल्क एवं त्वरित हीमोग्लोबिन  जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। जांच के साथ ही आवश्यकतानुसार मौके पर उपचार, रेफरल, आयरन फोलिक एसिड टेबलेट्स का वितरण तथा जीवनशैली एवं पोषण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से 10 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं में जांच पर ध्यान दिया जाएगा।

एनीमिया एक प्रमुख  स्वास्थ्य समस्या है, जो हमारे राज्य और जिले में महिलाओं एवं किशोरों के बीच व्यापक रूप से पाई जाती है। इसके लक्षण जैसे थकान, चक्कर आना, ध्यान में कमी (ब्रेन फॉग), विकास में देरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, दैनिक जीवन की गतिविधियों पर गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं। समय पर जांच, उचित उपचार और आहार में छोटे-छोटे बदलाव इसके रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

एनीमिया एक सामान्य किन्तु आसानी से रोके जाने योग्य समस्या है, जिसके प्रभावी उपचार के लिए समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाकर उनकी जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग का समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अधिकतम हितग्राहियों तक पहुंच बनाई जा सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sun May 3 , 2026
प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की कवर्धा, 03 मई 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और […]

You May Like

advertisement