उत्तराखंड: देहरादून से अल्मोड़ा नही पहुची हेली सेवा,

अल्मोड़ा: देहरादून से अल्मोड़ा के लिए आज हेलीसेवा की शुरुआत(Dehradun Almora heli service started) हुई।सीएम धामी ने देहरादून से इस हेली सेवा को फ्लैग ऑफ(CM Dhami heli service got the green signal) भी किया, मगर यह उड़ान अल्मोड़ा(Heli service flight did not reach Almora) नहीं पहुंच पाई। अल्मोड़ा के टाटिक हैलीपैड(Almora Tatic Helipad) पर इस उड़ान को पहुचना था, जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां की थी। स्वागत के लिए छोलिया नृत्य की टीम बुलाई गई थी। हैली सेवा के शुभारंभ देखने के लिए मौके पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन उड़ान कैंसल होने के कारण प्रशासन के साथ ही सभी लोगों को मायूस होना पड़ा। बताया जा रहा है कि नैनीताल में मौसम खराब होने के कारण इस उड़ान को कैंसल करना पड़ा।

हेलीसेवा के शुभारंभ को लेकर हैलीपैड पहुंचे स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने उड़ान कैंसल होने पर सरकार को घेरा। मनोज तिवारी ने कहा सरकार की व्यवस्थायें ही खराब हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में यह हैलीपैड बनाया गया, लेकिन यह सेवा उस वक्त हम शुरू नहीं कर पाए। अब वर्तमान सरकार ने इसको शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन उड़ान आज अंतिम समय में पंतनगर से कैंसल कर दी गई। जिससे लोगों में काफी मायूसी है।

मनोज तिवारी ने कहा इसका किराया काफी रखा गया। यहां से देहरादून जाने का एक तरफ का किराया 7 हजार से भी अधिक रखा गया है, जो आम लोगों की पहुंच से काफी दूर है। उनकी मांग है कि इसका किराया 2500 से 3 हजार के आसपास किया जाये। वहीं, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा उड़ान सेवा के तहत सरकार ने यह सेवा शुरू की है। जिससे पहाड़ के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। आज मौसम की खराबी से यह उड़ान नहीं पहुंच पाई है। जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। साथ ही किराए को कम करने को लेकर वह सरकार से भी बात करेंगे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰ ਨੂੰ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਕਮਲ ਕਾਲੀਆ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਹੋਈ</em>

Fri Aug 26 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 26 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਕਮਲ ਕਾਲੀਆ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸ਼੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਜੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ ਤੌਰ ਤੇ ਸਨਾਤਨ ਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਭਗਤੀ ਭਾਵਨਾ ,ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਪੀੜ੍ਹੀ […]

You May Like

advertisement