उत्तराखंड: गौचर व जोशियाड़ा के लिए आज से दोबारा शुरू होगी हेली सेवा

उत्तराखंड: गौचर व जोशियाड़ा के लिए आज से दोबारा शुरू होगी हेली सेवा,
सागर मलिक

गौचर और जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा आज से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2024 को गौचर व जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू की थी।

30 अप्रैल से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से गौचर व जोशियाड़ा के लिए दोबारा से हेली सेवा शुरू होगी। इसके अलावा 15 मई से पौड़ी व श्रीनगर के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इस बार चारों स्थानों के लिए थुंबी एविएशन से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवंबर 2024 को गौचर व जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू की थी। शुरुआत में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पवन हंस के माध्यम से इन हवाई सेवाओं का संचालन किया गया। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया से थुंबी एविएशन को हेलिकॉप्टर संचालन का जिम्मा सौंपा है।

बुधवार से गौचर व जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि गौचर व जोशियाड़ा के लिए 30 अप्रैल को हवाई सेवा शुरू होगी। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा: 185 दिन चलने वाली यात्रा में पग पग पर चुनौतियां सरकारी सिस्टम का व्यवस्थाओं का इम्तिहान लेगी

Thu May 1 , 2025
चारधाम यात्रा: 185 दिन चलने वाली यात्रा में पग पग पर चुनौतियां सरकारी सिस्टम का व्यवस्थाओं का इम्तिहान लेगी, सागर मलिक सरकार का दावा पुख्ता किए है इंतजाम चारधाम यात्रा प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ रोजगार से जुड़ी है। यात्रा को सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए बीते वर्ष […]

You May Like

advertisement