धर्मनगरी को हरा भरा करने का एच.ई.एस. निरंतर अभियान जारी

धर्मनगरी को हरा भरा करने का एच.ई.एस. निरंतर अभियान जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

एच.ई.एस.के पौधारोपण अवसर पर पहुंचे विधायक व सांसद।

कुरुक्षेत्र, 26 सितम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को चारों ओर से हरा भरा करने का हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एच.ई.एस.) का अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में पर्यावरण को समर्पित जानी मानी संस्था एच.ई.एस. ने यमुनानगर कैथल रोड़ पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूसरे गेट से लेकर थानेसर रेलवे स्टेशन तक सड़क के किनारे पौधा रोपण करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया।
संस्था के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रो. एस एल सैनी ने बताया कि पौधारोपण शिविर में मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी तथा विधायक सुभाष सुधा ने शिरकत करते हुए बरगद एवं बहेड़ा के पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की‌। इस अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी ने लोगों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण की समस्या एक अहम मुद्दा है। हम सबको इस के लिए व्यवहारिक कार्य करने चाहिएं। इसके उपरांत ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीय सुनील शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग से डा. रितु, एवं एन.एस.एस. कोऑर्डिनेटर डा. सुनील कुमार सहित कुरुक्षेत्र के के गांव खेड़ी ब्राह्मणा से 10 परिवारों के सदस्यों जय राम सैनी, अजमेर सिंह, सोहनलाल, जसविंदर सिंह, दर्शनी देवी, लालचंद, पंचराम, सुरेश कुमार व सुरेंद्र कुमार ने भी अपने परिवार जनों शादी लाल, मुंशी राम, चमेलाराम, चिरंजी लाल, महली देवी, बख्तौरी देवी, रेशमा देवी, प्रसन्नी देवी, चिंतो रानी, मायाराम गुरदयाल सिंह, प्रेमनाथ, जोगेंद्र देवी व अन्य के नाम से फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से युक्त बरगद, पीपल, जामुन, बहेड़ा, पीपल व चक्रासिया आदि के 50 से अधिक पौधे लगाकर उनको लोहे के जंगलों से संरक्षण प्रदान किया।
एच.ई.एस. के प्रांत संयोजक राहुल भारती एवं प्रधान प्रो. एस.एल. सैनी ने बताया कि उनकी संस्था के कार्यों में मियां सिंह, सुरेंद्र कुमार सैनी, रविंद्र कुमार सैनी, ओम प्रकाश सैनी, बलदेव कुमार, डा. अनिल दहिया, धर्मेंद्र सिंह व सैनी सभा कुरुक्षेत्र के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई है।
सांसद नायब सैनी एवं विधायक सुभाष सुधा पौधारोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने वामन भगवान की शोभायात्रा में की सेवा

Tue Sep 26 , 2023
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने वामन भगवान की शोभायात्रा में की सेवा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने लगाया जूस का विशाल भंडारा। कुरुक्षेत्र, 26 सितम्बर : सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) की त्यौहारों एवं धर्म के कार्यों के अवसर पर भी सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement