ओलम्पिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चरः नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान का किया उद्घाटन।
8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्वीमिंग पूल की रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने सिंथेटिक ट्रैक पर हॉकी से लगाया स्ट्रोक।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 22 जनवरी : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि ओलम्पिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस प्रदेश में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की तरफ से खेल नर्सरी के साथ-साथ अन्य खेल केन्द्र भी बनाए गए हैं। इस सरकार ने खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं जिसके चलते खिलाड़ी देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत् करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक हॉकी मैदान का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेलो इंडिया योजना के तहत् 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्विमिंग पूल के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। इस उद्घाटन के बाद एक उत्साहजनक दृश्य तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्वयं हॉकी स्टिक थामी और नए सिंथेटिक ट्रैक पर जोरदार स्ट्रोक लगाकर मैदान का परीक्षण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान से अब हॉकी खेल के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार की खेलों इंडिया योजना से राज्य के खिलाड़ी ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और भी अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह आयोजन न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का प्रतीक रहा, बल्कि हरियाणा को देश का खेल हब बनाए रखने के संकल्प को भी दोहरा गया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत बनाए गए सिंथेटिक हाकी एस्ट्रोटर्फ की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से 10 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया था। इस बजट से 5.50 करोड़ रुपये हॉकी खेल मैदान पर खर्च किए गए हैं और 4.50 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर खेल हॉल का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना वसंत उत्सव

Fri Jan 23 , 2026
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा, फूलों एवं कृषि उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया। पलवल, (प्रमोद कौशिक) 22 जनवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कृषि फ़ार्म पर बृहस्पतिवार को वसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने वसंत ऋतु के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का […]

You May Like

advertisement